Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Updates: कोविड-19 के मामलों में राहत, 24 घंटे में 5747 नए मामले; सक्रिय मरीज बढ़े

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 10:56 AM (IST)

    Covid 19 Cases in India देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 5747 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हुई है।

    Hero Image
    देश में कोरोना के 24 घंटे में 5747 नए मामले

    नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना (Covid 19 Cases) के मामलों में कमी आई है। लगातार दो दिन तक कोविड 19 के 6 हजार से ज्यादा मामले आए थे। हालांकि, बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 5,747 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस

    मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से 5,618 लोग ठीक भी हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर अब 46,848, हो गए हैं। कल यानी 16 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 46,748 थी। एक्टिव केस अभी कुल मामलों का 0.11 फीसद है जबकि रिकवरी रेट 98.71 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी रेट 1.69 फीसद और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.74 फीसद हो गई है।

    देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 28 हजार 524 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 4 करोड़ 39 लाख 53 हजार 374 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, 5 लाख 28 हजार 302 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में केरल राज्य में अकेले 13 लोगों की मौत हुई है।

    कितने लोगों को लगा कोरोना का टीका?

    देश में कोरोना वैक्सीन की 216.41 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.57 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज लग चुकी है। वहीं, 94.63 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 19.21 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज दी जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 23 लाख 92 हजार 530 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

    ये भी पढ़ें:

    कोराेना काल में बंद हुई ट्रेनें हुई बहाल, न्यूनतम किराया पहले से ज्‍यादा, दैनिक यात्री परेशान