विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में कम हुए कोरोना के मामले, 24 घंटे में 2119 नए केस; 25 हजार के करीब हुए सक्रिय मरीज

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 09:31 AM (IST)

Coronavirus In India देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: देश में कम हुए कोरोना के मामले
Coronavirus Updates: देश में कम हुए कोरोना के मामले

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में फिर कमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली राहत मिली है। एक दिन में महामारी के 2,119 नए मामले सामने आए हैं।

लगातार कम हो रहे एक्टिव केस

मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,582 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मरीज घटकर 25,037 रह गए हैं। कल यानि 20 अक्टूबर को देश में एक्टिव केस 25,510 थे

अब तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 84 हजार 646 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक कुल 4 करोड़ 46 लाख 38 हजार 636 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 5 लाख 28 हजार 953 लोगों की महामारी के कारण जान भी चली गई है।

  • कुल मामले- 4,46,38,636
  • कुल रिकवरी- 4,40,84,646
  • कुल मृत्यु- 5,28,953
  • सक्रिय मामले- 25,037

तीन दिनों में Covid-19 का हाल

बता दें कि देश में बीते तीन दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा था। 18 अक्टूबर को कोरोना के 1542 केस दर्ज किए गए थे। 19 अक्टूबर को 1946 मामले सामने आए। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को कुल 2142 मामले दर्ज किए गए।

एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर...

ये भी पढ़ें:

वाराणसी में कोरोना महामारी की याद दिला रहा डेंगू का कहर, सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्‍पतालों तक में भीड़

Dengue in Uttarakhand : डेंगू के आगे सिस्टम हारा, अब केवल मौसम का सहारा