विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue in Uttarakhand : डेंगू के आगे सिस्टम हारा, अब केवल मौसम का सहारा

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 19 Oct 2022 11:35 AM (IST)

Dengue in Uttarakhand उत्तराखंड में डेंगू फैलाने वाले मच्छर की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य ...और पढ़ें

Dengue in Uttarakhand : इस साल मिले डेंगू के 1718 मामले। फाइल फोटो
Dengue in Uttarakhand : इस साल मिले डेंगू के 1718 मामले। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून: Dengue in Uttarakhand : उत्तराखंड में डेंगू फैलाने वाले मच्छर की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू के लिहाज से अक्टूबर भी भारी गुजर रहा है।

मंगलवार को भी प्रदेश में 16 लोग डेंगू पीडि़त मिले। इनमें सबसे अधिक 10 मामले देहरादून जनपद में आए हैं। जबकि पौड़ी में छह लोग डेंगू की चपेट में आए हैं।

इस साल मिले डेंगू के 1718 मामले

राज्य में इस साल डेंगू के 1718 मामले मिल चुके हैं। इनमें भी सबसे अधिक 1221 लोग देहरादून जिले में डेंगू की चपेट में आए हैं। हरिद्वार में 238, पौड़ी में 138, नैनीताल में 66, टिहरी गढ़वाल में 42 व ऊधमसिंह नगर में 13 लोग में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

इस बार मानसून की विदाई देर से हुई

जानकार मान रहे हैं कि इस बार मानसून की विदाई देर से हुई। अभी कुछ दिन पहले तक भी बारिश व धूप का क्रम बना रहा। सड़कों, गड्ढों आदि में पानी भरा रहा। इस वजह से डेंगू के मच्छर का लार्वा तेजी से पनपा। अब तापमान में कमी आने लगी है, इसलिए डेंगू का प्रकोप कम होने लगेगा।

कोरोना के सात मामले, सात ही स्वस्थ

प्रदेश में कोरोना के सात नए मामले मिले हैं। देहरादून में पांच, हरिद्वार व नैनीताल में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि दस जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं मिला है। इधर, सात मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत रही है।

इस साल प्रदेश में कोरोना के 104257 मामले आए

प्रदेश में इस साल कोरोना के 104257 मामले आए हैं। इनमें से 100080 (96 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 333 मरीजों की मौत भी हुई है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 57 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में 30 और हरिद्वार में आठ सक्रिय मरीज हैं।