विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: '...नेतन्याहू को मार देनी चाहिए गोली', कांग्रेस सांसद ने इजरायल-हमास युद्ध पर दिया चौंकाने वाला बयान

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 18 Nov 2023 03:45 PM (IST)

कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने शनिवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ...और पढ़ें

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो: रायटर)
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो: रायटर)

एएनआई, तिरुवनंतपुरम। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने शनिवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बिनी किसी मुकदमे के गोली मार देनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने की 'नूर्नबर्ग मॉडल' की वकालत

बता दें कि हमास के आतंकियों ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला शुरू किया। इस हमले के मद्देनजर गाजा पट्टी में इजरायली डिफेंस फोर्स ने चौतरफा हमला किया। इस बीच, केरल के कासरगोड में फलस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में कांग्रेस सांसद ने इजरायली प्रधानमंत्री के खिलाफ 'नूर्नबर्ग मॉडल' की वकालत की।

यह भी पढ़ें: सार्वजनिक सेवा नेतृत्व के लिए इजरायल के लोगों को मिलेगा पुरस्कार, कनाडाई सुरक्षा मंच ने की घोषणा

{कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन (फोटो: India.gov.in)}

कांग्रेस सांसद ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि आप पूछ सकते हैं कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत सभी समझौतों को तोड़ने वालों के साथ क्या किया जाना चाहिए। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद युद्ध अपराधों के दोषियों (नाजियों) को न्याय के कटघरे में लाने के लिए 'नूर्नबर्ग मॉडल' था। इस मॉडल के तहत युद्ध अपराधों के आरोपियों को बिना किसी मुकदमे के गोली मार दिया गया। उन्होंने आगे कहा,

अब समय आ गया है कि 'नूर्नबर्ग मॉडल' यहां (इजरायली पीएम के खिलाफ) लागू किया जाए। आज बेंजामिन नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी के रूप में विश्व के समक्ष खड़े हैं। अब समय आ गया है कि नेतन्याहू को उनकी सेना द्वारा फलस्तीनियों पर किए जा रहे अत्याचारों की वजह से बिना किसी मुकदमे के गोली मार देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: महिलाओं-लड़कियों का दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट, हमास द्वारा की गई यौन हिंसा की जांच में जुटी इजरायली पुलिस

बता दें कि कासरगोड यूनाइटेड मुस्लिम जमात ने इस रैली का आयोजन किया था। कासरगोड सीट का ही राजनेता से अभिनेता बने उन्नीथन प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को गाजा में हो रहे इजरायली अभियान की निंदा की थी।