शिक्षा मंत्रालय ने कहा- रांची में कोई IIT नहीं, अब पित्रोदा का नया दावा- IIT रुड़की से मिला था न्योता
22 फरवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था। एक पॉडकास्ट के दौरान पित्रोदा ने दावा किया था कि आईआईटी रांची में छात्रों को संबोधित करते समय उनके ऑनलाइन व्याख्यान को हैक कर लिया गया था। इस दौरान हैकर ने अश्लील सामग्री भी प्ले कर दी थी। मगर शिक्षा मंत्रालय ने फैक्ट चेक में पाया कि रांची में कोई आईआईटी नही हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 22 फरवरी को दावा किया था कि आईआईटी रांची में उनके ऑनलाइन व्याख्यान को हैक किया गया था। इसके बाद हैकरों ने आपत्तिजनक वीडियो भी चालू कर दिया था। मगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सैम पित्रोदा के दावे को भ्रामक और तथ्यों से परे बताया। मंत्रालय ने कहा कि रांची में कोई भी आईआईटी नहीं है। अब सैम पित्रोदा ने नया दावा किया है।
अब पित्रोदा बोले- आईआईटी रुड़की से मिला था न्योता
सैम पित्रोदा का नया दावा आईआईटी रुड़की से जुड़ा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है कि एक फरवरी को आईआईटी रुड़की में एक कार्यक्रम के लिए जूम लिंक के माध्यम से बोलने का न्योता मिला। इसमें छात्र और फैकल्टी शामिल थे। दुर्भाग्य से मेरे भाषण के कुछ ही मिनटों बाद एक हैकर ने वीडियो लिंक को हैक कर लिया और अनुचित सामग्री स्ट्रीम करना शुरू कर दिया। पित्रोदा ने आगे लिखा कि हमने तुरंत वीडियो बंद कर दिया और कार्यक्रम खत्म किया।
ऐसी घटनाएं परेशान करने वालीं: पित्रोदा
पित्रोदा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में ऐसी घटनाएं बहुत परेशान करने वाली हैं। साइबर सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय बना है। यह डिजिटल सुरक्षा और सतर्कता के महत्व की याद दिलाता है।
पहले दावे को खारिज कर चुका मंत्रालय
इससे पहले रांची से जुड़े पित्रोदा के दावे पर शिक्षा मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी। मंत्रालय ने कहा था कि रांची में कोई आईआईटी नहीं है। वीडियो में किया गया दावा न केवल निराधार है बल्कि अज्ञानता से भी भरा है। मंत्रालय ने यह भी कहा था कि रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) है। मगर उस संस्थान ने इस बात कि पुष्टि की है कि उसने सैम पित्रोदा को किसी भी कार्यक्रम में संबोधन के लिए आमंत्रित नहीं किया था।
यह भी पढ़ें: 'Maharashtra CM के ऑफिस को बम से उड़ा देंगे...', पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस को मिली धमकी
यह भी पढ़ें: कैसे पकड़ा गया पुणे दुष्कर्म का आरोपी? जिसे पुलिस की 13 टीमें, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड भी खोज नहीं सके
I was invited to speak at IIT Roorkee @iitroorkee during the Cognizant event on February 1, 2025, via @Zoom with students and faculty.
Unfortunately, just minutes after my speech, a hacker infiltrated the video link and began streaming explicit, inappropriate content. We…
— Sam Pitroda (@sampitroda) February 27, 2025
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।