विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'Maharashtra CM के ऑफिस को बम से उड़ा देंगे...', पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस को मिली धमकी

Published: Fri, 28 Feb 2025 12:05 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2025 12:32 PM (IST)

Maharashtra CM Bomb Threat महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय पर बम से हमला करने की धमकी मिली है। धमकी भरे वॉट्सऐप ...और पढ़ें

Maharashtra CM Bomb Threat महाराष्ट्र सीएम को मिली धमकी।
Maharashtra CM Bomb Threat महाराष्ट्र सीएम को मिली धमकी।

HighLights

  1. पुलिस को वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज मिला।
  2. गृह मंत्रालय के सुरक्षा विभाग को सूचित किया गया।

जेएनएन, मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार मुंबई में मुख्यमंत्री कार्यालय पर बम से हमला करने की धमकी भरा एक वॉट्सऐप मैसेज मिला है। इस वॉट्सऐप मैसेज ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है।

मुंबई पुलिस को मिली धमकी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को वॉट्सऐप पर यह धमकी भरा मैसेज मिला है। वर्ली पुलिस ने धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भरा संदेश वॉट्सऐप पर एक पाकिस्तानी नंबर से मिला।

कल दोपहर को संदेश मिलने के बाद पुलिस जांच विभाग अलर्ट मोड पर है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति भारत से है या बाहर से।

वॉट्सऐप पर दी धमकी 

पुलिस विभाग वॉट्सऐप संदेश के स्थान की जांच कर रहा है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि व्हाट्सएप संदेश पाकिस्तान के किस स्थान से आया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा विभाग को पाकिस्तान से आए वॉट्सऐप संदेश के बारे में सूचित कर दिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वॉट्सऐप संदेश धमकी मामले की संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

मलिक शाहबाज रजा बोल रहा हूं...

एक अधिकारी ने बताया कि खुद को मलिक शाहबाज रजा बताने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को यह संदेश दिया, जिसके बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश अंग्रेजी में है।

सलमान खान को भी मिली थी ऐसी ही धमकी

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन को पहले भी इस तरह के संदेश मिल चुके हैं। पिछले साल नवंबर में अभिनेता सलमान खान को भी धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले एक मैसेज में 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

पीएम मोदी और शिंदे को भी मिली थी धमकी

दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक धमकी भरे संदेश के बाद राजस्थान से झारखंड निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इस साल 21 फरवरी को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के वाहन को उड़ाने की धमकी वाला एक मौसेज मिला था, जिसके बाद बुलढाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें - Maharashtra: हवाला रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुणे एयरपोर्ट पर 3.5 करोड़ विदेशी मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार