Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra: हवाला रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुणे एयरपोर्ट पर 3.5 करोड़ विदेशी मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

    विदेशी मुद्रा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण अभियान में पुणे सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई की यात्रा कर रही तीन महिलाओं से नोटबुक के पन्नों के अंदर छुपाए गए 400100 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.47 करोड़) जब्त किए। ये महिलाएं दुबई से पुणे पहुंची स्पाइस जेट के विमान से आई थीं। यही राशि डॉलर एवं अन्य विदेशी मुद्राओं के रूप में दुबई भेजी जा रही थी।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 27 Feb 2025 02:08 AM (IST)
    Hero Image
    पुणे एयरपोर्ट पर 3.5 करोड़ विदेशी मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

     राज्य ब्यूरो, मुंबई। पुणे विमानतल पर 17 फरवरी को तीन महिलाएं चार लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 3.5 करोड़ रुपए) सहित कुछ अन्य देशों की मुद्राओं के साथ पकड़ी गईं।

    अन्य देशों की विदेशी मुद्राएं छुपाकर भेजी गई

    ये महिलाएं दुबई से पुणे पहुंची स्पाइस जेट के विमान से आई थीं। इनके दो ट्रॉली बैगों में पुस्तकों के पन्नों के बीच डॉलर एवं कुछ अन्य देशों की विदेशी मुद्राएं छुपाकर भेजी गई थीं। इस मामले में महिलाओं के जलिए ये राशि भेजनेवाली पुणे की ट्रैवेल एजेंट खुशबू अग्रवाल एवं उसके एक साथी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन महिलाओं जसलीन कौर गुरुदत्ता, आंचल राजेश मित्तल और साक्षी दीपेश शाह ने खुशबू की ट्रैवेल एजेंसी से अपने लिए दुबई जाने एवं लौटने का टिकट बुक कराया था। उनकी यात्रा से कुछ ही मिनट पहले खुशबू ने उन्हें अपने साथ दो ट्रॉली बैग ले जाने का अनुरोध किया और कहा कि ये उसके दुबई कार्यालय में पहुंचने आवश्यक हैं।

    कस्टम विभाग ने जब्त की राशि

    इंडिगो की फ्लाइट से दुबई पहुंचने पर दुबई विमानतल पर वहां के कस्टम विभाग ने ये राशि जब्त की, तो महिलाएं इसके बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। तब इन्हें दुबई से स्पाइसजेट के विमान से वापस पुणे भेज दिया गया।

    दुबई भेजी जा रही थी राशि

    17 फरवरी को पुनः पुणे पहुंची तीनों महिलाओं से एयर इंटेलिजेंस यूनिट ( एआईयू) ने ट्रॉली बैग जब्त कर पूछताछ की, तो उसे ट्रैवेल एजेंट खुशबू अग्रवाल के बारे में पता चला। तब पुणे पुलिस की मदद से खुशबू अग्रवाल एवं उसके साथी मोहम्मद आमिर को गिफ्तार कर शिवाजी नगर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    खुशबू ने पूछताछ में बताया है कि उसने 3,46,88,670 रुपए मोहम्मद आमिर से एक्सचेंज कराए थे। यही राशि डॉलर एवं अन्य विदेशी मुद्राओं के रूप में दुबई भेजी जा रही थी।