विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget 2025: पर्यटन में भी रोजगार प्रेरित विकास पर जोर, होम स्टे के लिए मिलेगा लोन; पढ़ें अन्य के बारे में

Published: Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM (IST)

वित्त मंत्री ने पर्यटन में रोजगार प्रेरित विकास पर जोर देते हुए राज्यों की भागीदारी से देश में शीर्ष 50 ...और पढ़ें

पर्यटन स्थलों में यात्रा की सुगमता और संपर्क में सुधार किया जाएगा (फोटो- जागरण)
पर्यटन स्थलों में यात्रा की सुगमता और संपर्क में सुधार किया जाएगा (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से किया जाएगा विकसित
  2. पर्यटन स्थलों में यात्रा की सुगमता और संपर्क में सुधार किया जाएगा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मोदी सरकार मानती है कि भारत में पर्यटन की असीम संभावनाएं है और जितना पर्यटन बढ़ेगा उतने ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ऐसे में सरकार ने बजट में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने और देश की आर्थिक विकास दर को रफ्तार देने के लिए पर्यटन में भी रोजगार प्रेरित विकास पर जोर दिया है।

देश में शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कही

शनिवार को वित्त मंत्री ने पर्यटन में रोजगार प्रेरित विकास पर जोर देते हुए राज्यों की भागीदारी से देश में शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन में रोजगार प्रेरित विकास को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे जिसमें वीजा नियमों को आसान बनाना, ईवीजा सुविधा देने के साथ ही धार्मिक और मेडिकल पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि राज्यों की भागीदारी से चैलेंज मोड माध्यम से देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके इन्फ्रास्ट्रक्टर निर्माण के लिए जमीन की व्यवस्था राज्य करेंगे। उन स्थलों के होटलों को इन्फ्रास्ट्रक्टर एचएमएल में शामिल किया जाएगा।

होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण दिया जाएगा

पर्यटन में रोजगार प्रेरित विकास को सुगम बनाने के लिए कई तरह के उपाय किये जाएंगे। जिसमें आतिथ्य प्रबंधन संस्थानों सहित युवाओं के लिए सघन कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन होगा। होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण दिया जाएगा। पर्यटन स्थलों में यात्रा की सुगमता और संपर्क में सुधार किया जाएगा।

पर्यटकों के लिए सुख सुविधाएं, स्वच्छता और मार्केटिंग संबंधी प्रयासों के साथ प्रभावी पर्यटन -स्थल प्रबंधन के लिए राज्यों को परफारमेंस लिंक्ड इनसेंटिव दिए जाएंगे। इतना ही नहीं कुछ पर्यटक समूहों के लिए वीजा शुल्क में छूट के साथ-साथ ईवीजा की सुविधाओं को शुरू किया जाएगा उसे व्यवस्थित किया जाएगा।

मेडिकल पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा

वित्त मंत्री ने जुलाई में पेश किये गए अंतरिम बजट का जिक्र करते हुए कहा कि जुलाई के बजट में आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व वाले स्थानों पर जोर दिया गया था, उस क्रम को आगे बढ़ाते हुए भगवान बुद्ध के जीवन-काल से संबंधित स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आध्यात्मिक पर्यटन के अलावा मेडिकल पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

भारत में पर्यटन और स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा दिया जाएगा

वित्तमंत्री ने कहा कि क्षमता निर्माण और आसान वीजा मानदंडों के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत में पर्यटन और स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा दिया जाएगा। वैसे तो मोदी सरकार का सत्ता में आने के बाद से ही पर्यटन को बढ़ावा देने पर काफी जोर रहा है लेकिन तीसरे कार्यकाल में सरकार ने इस पर विशेष ध्यान दिया है और निजी सेक्टर की भागीदारी से विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने पर जोर शोर से काम शुरू किया है।

23 राज्यों की कुल 40 पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गत नवंबर में बताया था कि सरकार ने सभी राज्यों के साथ बैठक करके और राज्यों के द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को देखने के बाद 3295 करोड़ की 23 राज्यों की कुल 40 पर्यटन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। हालांकि शनिवार को पेश बजट में वित्तमंत्री ने 50 शीर्ष पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कही। यानी उसके बाद कुछ और पर्यटन स्थल सूची में जोड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें-  खेती बनेगी अर्थव्यवस्था का पहला इंजन, किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर बड़ी घोषणा; कृषि सेक्टर को क्या-क्या मिला?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।