बेंगलुरु में घर में सिलेंडर ब्लास्ट, 10 साल के बच्चे की मौत और एक दर्जन लोग घायल; कई मकान भी ढहे
बेंगलुरु के विल्सन गार्डन में सिलेंडर फटने से एक 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। यह घटना चिन्नायनपाल्या के घनी आबादी वाले इलाके में हुई जिससे दहशत फैल गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सिलेंडर विस्फोट से कई घर ढह गए। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के विल्सन गार्डन के चिन्नायनपाल्या में शुक्रवार को एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक 10 साल ले लड़के की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 12 लोगों के घायल होने की खबर है।
पुलिस के अनुसार, जहां ये सिलेंडर फटने की ये घटना हुई वह क्षेत्र घनी आबादी वाला रिहायशी इलाका है। इस घटना के कारण लोग दहशत में आ गए। सभी घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, सिलेंडर विस्फोट के कारण 8-10 घर ढह गए। सिलेंडर लीक होने के कारण विस्फोट होने का संदेह है।
मौके पर पहुंचे सीएम सिद्दरमैया
बताया जा रहा है कि जिस घर में विस्फोट हुआ, वह तीन सदस्यों वाला एक परिवार किराए पर रह रहा था। वहीं, शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि वह व्यक्ति मजदूरी करता है और रोज़ाना की तरह सुबह-सुबह काम पर निकल गया था। घर पर मां और बच्चा घायल हो गए। लेकिन जिस लड़के की मौत हुई, वह पड़ोस के घर में था। पुलिस को इस घटना के बारे में पुलिस को आज सुबह साढ़े आठ बजे जानकारी मिली। बता दें कि घटना स्थल पर सीएम ने भी दौरा किया। (समाचार एजेंसी PTI के इनुपट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।