विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल के बर्धमान में बड़ा हादसा, ट्रक और बस में भीषण टक्कर से 11 लोगों की मौत और 36 घायल

Published: Fri, 15 Aug 2025 12:12 PM (IST)Updated: Fri, 15 Aug 2025 12:43 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान जिले में स्वतंत्रता दिवस की सुबह एक बस दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ...और पढ़ें

ट्रक और बस में भीषण टक्कर से 10 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ट्रक और बस में भीषण टक्कर से 10 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. ट्रक बस की टक्कर के बीच हुई भीषण टक्कर।
  2. हादसे में 10 लोगों की जान गई और 25 लोगों के घायल होने की सूचना।

संवाद सहयोगी, जागरण, बर्द्धमान।  स्वतंत्रता दिवस की सुबह पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले के फागुपुर में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण बस दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं।

इसके अलावा करीब 36 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 3-4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज बर्द्धमान मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गंगासागर में पवित्र स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक वाल्वो बस दुर्गापुर की ओर तेज गति से जा रही थी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

फागुपुर के पास बस एक खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर चौंक गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बर्द्धमान जिला पुलिस के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दो महिला यात्रियों सहित 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: सिंगूर के नर्सिंग होम में लटकता मिला नर्स का शव, परिवार का आरोप- यौन उत्पीड़न और हत्या की गई

यह भी पढ़ें: सहारा समूह के नौ ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लांड्रिंग मामले में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त