Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन सिंह के साथ एक्टिंग कर छा गईं आस्था सिंह, दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस के बारे में कितना जानते हैं?

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 06:00 AM (IST)

    Astha Singh Actress एक्सप्रेशन क्वीन से लेकर एक्टिंग क्वीन के नाम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी आस्था सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित फिल्म अभिनेता एवं गायक और पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से पहले आस्था सिंह अभिनेता पवन सिंह के साथ पहले भी कई गानों में नजर आ चुकी हैं।

    Hero Image
    एक्सप्रेशन क्वीन से लेकर एक्टिंग क्वीन के नाम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं आस्था सिंह।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। एक्सप्रेशन क्वीन से लेकर एक्टिंग क्वीन के नाम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी आस्था सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित फिल्म अभिनेता एवं गायक और पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से पहले आस्था सिंह अभिनेता पवन सिंह के साथ पहले भी कई गानों में नजर आ चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन सिंह के छठ एल्बम से रखी थी भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम

    अपने एक्सप्रेशन से हमेशा चर्चा में रहने वाली आस्था सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ एक छठ पूजा सॉन्ग से कदम रखा था। उस समय वह अपने अभिनय से भोजपुरी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। वहीं, पवन सिंह के साथ हाल ही में आए अपने दो गानों से एक बार फिर वह लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं।

    पवन सिंह के साथ दो गानों में मचा चुकी हैं धमाल

    पवन सिंह के साथ हाल ही में आई गाना 'राजा जी' और 'चुडी हरी-हरी' को लोग खुब प्यार दे रहे हैं। राजा जी टाइटल नाम से आए सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक करीब 48 मिनियन से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं, चुड़ी हरी हरी टाइटल गाने को अब तक 22 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। चुड़ी हरी हरी को सावन के थीम पर बनाया गया है।

    सूर्यवंशम फिल्म को लेकर क्या कहा?

    आस्था सिंह और पवन सिंह दोनों एक बार फिर अपनी फिल्म सूर्यवंशम को लेकर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। आस्था सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पवन सिंह के साथ सूर्यवंशम फिल्म के लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में वह पवन सिंह के पीछे पड़ी हुई हैं और वह फिल्म में अपने आप को उनके गर्लफेंड के तौर पर देखती हैं।

    पवन सिंह हमारे गार्जियनः आस्था सिंह 

    आस्था सिंह ने पवन सिंह को अपना गार्जियन बताते हुए कहा कि पवन सिंह के साथ आने से पहचान बड़ी हुई है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अपने आप पर इतना भरोसा और कॉन्फिडेंस है कि लोग मुझे मेरे अपने काम से पहचानती है।

    आजमगढ़ के रहने वाली हैं आस्था 

    मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली आस्था सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने प्रेरित किया था। आस्था सिंह ने पवन सिंह के साथ साल 2021 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक एल्बम के माध्यम से कदम रखा। उस दौरान दोनों की जोड़ी को लोगों ने खुब सराहा था।

    पहले भी कर चुकी हैं भोजपुरी फिल्म में काम

    आस्था सिंह भोजपुरी सॉन्ग के साथ-साथ कई फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। आम्रपाली दुबे की मुख्य भूमिका में आई फिल्म विद्या में वह काम कर चुकी हैं। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें एक छोटे से रोल से ही संतोष करना पड़ा था। अब पवन सिंह के साथ आने वाली फिल्म सूर्यवंशम में वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।