विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan Singh: पवन सिंह के नए गाने 'काशी में शिव शंकर' का बजा डंका, 6 घंटे में पार किया एक मिलियन व्यूज

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 09 Aug 2023 03:57 PM (IST)

सावन के महीने में एक से बढ़कर एक गाने रिलीज किए जाते रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा इससे अछूती नहीं है। ...और पढ़ें

Still Image of Pawan Singh from Kashi Mein Shiv Shankar Song
Still Image of Pawan Singh from Kashi Mein Shiv Shankar Song

नई दिल्ली, जेएनएन। अगस्त के महीने में सावन स्पेशल गानों की धूम मची रहती है। खासकर भोजपुरी सिनेमा से बाबा भोले को समर्पित कई गाने रिलीज किए जाते हैं। इस लिस्ट में पावर स्टार पवन सिंह का नाम जरूर शामिल किया जाना चाहिए। सावन में उनके गानों की धूम चारों ओर देखने को मिल रही है। इसी बीच पवन सिंह का एक और नया बोलबम गाना 'काशी में शिव शंकर' रिलीज किया गया है। गाने को महज छह घंटे में एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा।

शिव की महिमा का किया बखान

इस गाने में पवन सिंह ने 'काशी में शिव शंकर' की महिमा का बखान किया है। यह गाना बेहद रोमंचक और श्रद्धा से ओत - प्रोत है। इस गाने को भोजपुरी के सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने शिव भक्तों को इसके धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया है।

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा

''भोले बाबा का आशीर्वाद है कि हमारे गाने को श्रद्धालु और भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना मेरे दिल के करीब है और इस गाने की मेकिंग भी भव्य पैमाने पर की गई है। सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करना मेरे लिए खास भी है। इस कंपनी ने आज तक एक से बढ़ कर एक गाने दिए हैं। अब फिल्में भी लेकर आ रहे हैं। लेकिन उससे पहले सावन में हम लोगों ने मिलकर यह गाना लाया है। उम्मीद करते हैं कि इस गाने को इस साल का सबसे बड़ा गाना हमारे फैंस बनाएंगे।''

उन्होंने आगे कहा कि इसमें बाबा की कृपा भी है। मेरे लिए भोले बाबा व श्रोता भगवान हैं और उनके मनोरंजन के लिए अच्छे प्रोजेक्ट के साथ आता रहूंगा।

गौरतलब है कि इससे पहले पवन सिंह का गाना 'भोले भंडारी' रिलीज हुआ था। इस एल्बम में चांदनी सिंह के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिली थी। दोनों की केमेस्ट्री ने सॉन्ग की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया था।