विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan Singh: पवन सिंह के साथ किसने कर दी गद्दारी? 'भोले भंडारी' से की प्रार्थना, वायरल हुआ ये सॉन्ग

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 02 Aug 2023 03:32 PM (IST)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इस इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उन्होंने बेहतरीन गानों से अपनी पहचान ...और पढ़ें

Pawan Singh and Chandni Singh from Bhole Bhandari Song
Pawan Singh and Chandni Singh from Bhole Bhandari Song

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के टैलेंटेड कलाकार माने जाने वाले पवन सिंह हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ अलग और कुछ नया लेकर आते हैं। उनके गानों में म्यूजिक का वो रस होता है, जो किसी अन्य के गाने में सुनने को नहीं मिलता। अगर उन गानों में शिल्पी राज की आवाज हो, फिर तो क्या ही कहना। इनकी सुरीली आवाज से सजा एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'भोले भंडारी' है।

चांदनी सिंह के साथ आए नजर

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति में एक और धमाकेदार गाना 'भोले भंडारी' रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस गाने को उनके फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस वजह से इस गाने को रिलीज होते लाखों लोगों ने देख लिया है और अब हम मिलियन व्यूज की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पवन के इस गाने में लंबे समय बाद चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। एक बार फिर से पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बेहतरीन और दिग्गज सिंगरों की श्रेणी में आते हैं। उनके गानों का इंतजार भी लोगों द्वारा बड़ी बेसब्री से किया जाता है। ऐसे में उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह से कहते हैं, ''जब से ते गईल गद्दारी रे, तब से दिल बस गईले भोले भंडारी रे।''

यह है गाने का असल मतलब

गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा

''गाने को हमने कॉन्सेप्चुअल बनाया है। लोग अक्सर प्रेम में धोखा खा कर गलत कदम उठा लेते हैं। वैसे लोगों के लिए हमारा गाना प्रेरणा है कि जब भी आपके साथ ऐसी कोई घटना हो, तब आप अपने आराध्य को अपने दिल में बसा लें। हम सभी लोगों से आग्रह करेंगे कि वे हमारे गाने को जरूर देखें।''

गौरतलब है कि गाना भोले भंडारी को पावर स्टार पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। पवन सिंह को तो भोजपुरी सिनेमा में आवाज का जादूगर कहा जाता है। वहीं, शिल्पी राज को सुरों की मल्लिका कहा जाता है। इस गाने की गीतकार विशाल भारती और संगीतकार श्याम सुंदर हैं। रचना सरगम आकाश ने किया है। वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं, जबकि कैमरामैन पंकज सोनी व डीओपी अरमान सिंह हैं। विशेष धन्यवाद दीपक सिंह, अमित सिंह एवं विक्की सिंह, डिजिटल विक्की यादव और निर्माता मनोज मिश्रा हैं।