'काजी नेमू' बना असम का राज्य फल, 2016 में मिला था GI टैग; अनूठी सुगंध और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है यह फल
असम सरकार ने मंगलवार को काजी नेमू को राज्य फल घोषित किया। कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा कल (13 फरवरी) कैबिनेट की बैठक में काजी नेमू को असम के राज्य फल के रूप में मंजूरी दे दी गई है। यह हमारी सरकार का प्रशंसनीय निर्णय है। बोरा ने बताया कि इस फल को 2016 में जीआई टैग मिला था और इसे राज्य में व्यावसायिक रूप से उगाया गया है।

पीटीआई, गुवाहाटी। 'काजी नेमू' (खट्टे नींबू) असम का राज्य फल घोषित किया गया। असम सरकार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कैबिनेट के फैसले के अनुसार राज्य विधानसभा में इसकी घोषणा की। बता दें कि 'काजी नेमू' अपनी अनूठी सुगंध और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है और इस फल को जीआई टैग भी प्राप्त है।
कृषि मंत्री अतुल बोरा ने कहा 'कल (13 फरवरी) कैबिनेट की बैठक में 'काजी नेमू' को असम के राज्य फल के रूप में मंजूरी दे दी गई है। यह हमारी सरकार का प्रशंसनीय निर्णय है।'
2016 में इस फल को मिला जीआई टैग
बोरा ने बताया कि इस फल को 2016 में जीआई टैग मिला था और इसे राज्य में व्यावसायिक रूप से उगाया गया है। साथ ही इसका निर्यात भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि काजी नेमू का व्यावसायिक वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसकी खेती के अंतर्गत 15.90 हेक्टेयर भूमि है, जिसका उत्पादन 1.58 मीट्रिक टन है।
पिछले दो वर्षों में, इस फल को मध्य पूर्व सहित कई देशों में निर्यात किया गया है। मंत्री ने काजी नेमू के अनूठे गुणों पर भी चर्चा की। इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि काजी नेमू को राज्य फल घोषित करने के निर्णय से इस फल को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रमुखता आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।