Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India's Got Latent: इंजीनियरिंग की डिग्री, नामी कंपनी में नौकरी... जानिए कौन हैं Apoorva Mukhija, जिनपर दर्ज हुआ केस

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 05:23 PM (IST)

    Indias Got Latent कॉमेडियन समय रैना के शो Indias Got Latent के एक एपिसोड को लेकर काफी बवाल मचा है। इसमें पैनलिस्ट के तौर पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया आशीष चंचलानी शामिल हुए थे। शो के दौरान पैनलिस्ट ने कई ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं जिसके बाद शो के मेकर्स सहित सभी पैनलिस्ट पर केस दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    अपूर्वा मुखीजा के इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोवर हैं (फोटो: @the.rebel.kid)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना के शो India's Got Latent के एक एपिसोड के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पैनलिस्ट अपूर्वा मुखीजा, रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

    इन सभी पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और स्पष्ट यौन चर्चा में शामिल होने का आरोप है। शो की क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी भद्द पिटी। अपूर्वा मुखीजा पहली बार इस शो में शामिल हुई थीं। उनके भी एक अश्लील कमेंट का वीडियो वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोअर

    अपूर्वा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर 'Rebel Kid' और 'Kaleshi Aurat' के नाम से जाना जाता है। 2001 में जन्मी अपूर्वा मुखीजा के इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन फॉलोअर हैं।

    वह अपने मिनी व्लॉग, कैंडिड स्टोरीटेलिंग स्टाइल, लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। अपूर्वा ने पानीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। वह नई दिल्ली स्थित कन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से भी पढ़ी हैं।

    फोर्ब्स क्रिएटर लिस्ट में मिली थी जगह

    • स्कूली पढ़ाई के बाद अपूर्वा ने जयपुर की मनीपाल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। वह डेल टक्नोलॉजी में एसोसिएट सेल्स इंजीनियर एनालिस्ट के तौर पर काम करती हैं। इसके पहले उन्होंने स्विगी डाइनआउट, एमएक्स टकाटक, स्पार्क्स फाउंडेशन और कोडमैथ में इंटर्नशिप भी किया है।
    • अपूर्वा को फोर्ब्स टॉप 100 डिजिटल स्टार्स 2023 में लिस्ट किया गया था। उन्हें फोर्ब्स 2024 क्रिएटर लिस्ट में भी 8वीं रैंक मिली थी। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने वनप्लस, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई, गूगल, हॉटस्टार, अमेजन, फ्लिपकार्ट और मेटा जैसे करीब 60 से अधिक ब्रांड के साथ कोलैब किया है।
    • अपूर्वा मुखीजा ने पिछले महीने रिलीज हुई हिंदी वेब सीरिज 'बात पक्की' में रोल निभाया था। वह कई फैशन शो में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं। उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले हैं, जिसमें 2024 एंटरप्रेन्योर इंडिया अवॉर्ड, 2024 कॉस्मोपॉलिटन ब्लॉगर अवॉर्ड शामिल है।

    यह भी पढ़ें: अश्लील कमेंट विवाद के बाद Samay Raina को बड़ा झटका, YouTube ने India's Got Latent का एपिसोड किया रिमूव