कांग्रेस के आरोपों का अनिल जैन ने दिया जवाब, कहा- लोकतंत्र खत्म होता तो हिमाचल, कर्नाटक में नहीं बनती सरकारें
Bilaspur News भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने घुमारवीं में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र खत्म होता तो हिमाचल कर्नाटक राजस्थान तथा अन्य राज्यों में भाजपा की विपक्षी पार्टियों की सरकार नहीं बनती। कांग्रेस हर समय बीजेपी को नीचा दिखाने में जुटी रहती है।

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने घुमारवीं में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए 24 जून को भारत के इतिहास में काला दिन करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एमरजेंसी लगवाकर लोकतंत्र पर बहुत बड़ा कुठाराघात किया था।
राहुल गांधी की विदेश पर कसा तंज
अनिल जैन ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा की आज विपक्ष के बड़े बड़े नेता देश-विदेश में जाकर अपने देश के प्रधानमंत्री व अपने देश का अपमान कर रहे हैं। वे लोकतंत्र का महत्व क्या जानते है। जैन ने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र खत्म होता तो हिमाचल, कर्नाटक, राजस्थान तथा अन्य राज्यों में भाजपा की विपक्षी पार्टियों की सरकार नहीं बनती।
2024 में पीएम मोदी ही बनेंगे प्रधानमंत्री
जैन ने विरोधी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जहां पूरे विश्व में वाहवाही हो रही है, वहीं भारत वर्ष में भाजपा की विरोधी पार्टियां उनको हर समय नीचा दिखाने को लगी हैं। विपक्ष में बैठी कई पार्टियां मोदी को 2024 में हराने के लिए एक हो रही तथा महागठबंधन कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने से वो नही रोक सकते।
भाजपा अपने पूर्ण बहुमत से केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी, क्योंकि विपक्ष की न नियत साफ है और न ही उनके पास कोई नीति है।
75 साल में जो काम कांग्रेस नहीं करा सकी वो मोदी सरकार के नौ साल में हुआ
अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस जो कार्य 75 वर्ष सत्ता में रह कर नही करवा सकी, केंद्र की मोदी सरकार ने वह कार्य अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है जो 30 जून को संपूर्ण होगा।
इस अवसर पार उनके साथ झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व लोकसभा सदस्य सुरेश चंदेल, जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, महेंद्र पाल रतवान उपस्थित रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।