Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. अनिल जैन का राहुल गांधी पर तंज, कहा- सजायाफ्ता नेता क्या संभालेगा देश, कई बार मांग चुके हैं माफी

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 01:38 PM (IST)

    भाजपा से राज्य सभा सांसद डा. अनिल जैन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह सजायाफता नेता क्या देश को संभाल सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने कृत्यों के बदले कई बार माफी मांग चुके हैं।

    Hero Image
    डा. अनिल जैन का राहुल गांधी पर तंज, कहा- सजायाफ्ता नेता क्या संभालेगा देश : जागरण

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता: देश ही नहीं प्रदेशों में भी छोटे से बडे़ विषयों पर मोदी सरकार द्वारा ध्यान दिया गया है। जो सम्मान आज विश्व भर में भारत का है वह इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। वर्ष 2014 से पहले भी देश के प्रधानमंत्री विदेशों में कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाते थे, लेकिन तब यह भी दिखाई नहीं देता था वह कहां पर खड़े है। पर अब बदले हालातों में यह देश की धमक का परिणाम है कि देश के प्रधानमंत्री विश्व के अन्य प्रतिनिधियों के साथ प्रथम पंक्ति में होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद डा. अनिल जैन ने धर्मशाला में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि हालात ऐसे हैं कि दुनिया भर में शांति के लिए अन्य देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देखते हैं। अगर देखा जाए तो वैश्विक स्तर पर भारत का दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है।

    उन्होंने कहा कि अब हालात यह भी हैं कि भारत के बिना किसी भी देश की विदेश नीति संभव नहीं है और देश में जी-20 बैठकें इस बात का परिणाम है। डा. अनिल जैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीब कल्याण के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।

    बिचौलिया प्रथा को पूरी तरह से खत्म किया

    उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने से पहले भी देश में वहीं संसाधन थे और अब भी वहीं संसाधन हैं, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि उनकी सोच में बदलाव के कारण आज देश के हालात बदले हैं। डा. अनिल जैन ने कहा कि देश में जनधन खातों के खुलने व स्वच्छता कार्यक्रमों के कारण आज लोगों की जीवन शैली में सुधार हुआ है। बिचौलिया प्रथा को पूरी तरह से खत्म किया गया है। जो एक रुपया लोगों के लिए चल रहा है वह पूरा ही उन्हें मिल भी रहा है।

    राहुल गांधी पर कसा तंज

    डा. अनिल जैन कहा राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह सजायाफता नेता क्या देश को संभाल सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने कृत्यों के बदले कई बार माफी मांग चुके हैं। ऐसे में देश की जनता उनसे क्या उम्मीद कर सकती है।

    पहलवानों के प्रदर्शन को शिगुफा करार दिया

    उन्होंने दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन को मात्र एक शिगुफा करार दिया है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानाें द्वारा यौन उत्पीड़न के आराेप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पहलवालों के मामले को उनसे कुछ महिला पहलवान मिली थीं और उन्हें पूरे तथ्य देने को कहा गया था, लेकिन आज दिन तक कोई भी तथ्य पेश नहीं कर सकी हैं।

    एक माह तक चलेगा महा जनसंपर्क अभियान

    डा. अनिल जैन ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में महा जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम शुरु किया गया है जो कि एक माह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे एक माह में भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व लोगों के घरों तक पहुंचेगा और मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से उन्हें अवगत करवाएगा।