अहमदाबाद विमान हादसा कैसे हुआ? 'मैं विमान में चढ़ रहा था और धुआं...,' एअरपोर्ट पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया आंखों देखा हाल
Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद में आज एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 200 से अधिक लोगों की जान गई। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। इंडिगो के एक यात्री चंद्रकांत पाटिल ने दुर्घटना को देखा और बताया कि कैसे उन्होंने धुएं का गुबार देखा। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे पर परिचालन बंद कर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में आज एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। एअर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 242 लोग सवार थे। अभी तक की जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान गई है।
इस बीच एक इंडिगो के यात्री ने दावा किया कि उसने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 की भयानक दुर्घटना देखी थी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि कैसे ये विमान दुर्घटना का शिकार हुआ।
दुर्घटना को लेकर क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इंडिगो के यात्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह पुणे के लिए अपनी फ्लाइट में सवार होने वाले थे। इसी दौरान उन्होंने दूर से धुएं का घना गुबार उठता देखा।
इंडिगो यात्री ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि जंगल में आग लगी है। हमने धुएं की तस्वीरें लीं, लेकिन हमें नहीं पता था कि यह क्या है। विमान में सवार होने के तुरंत बाद, उड़ान में देरी की घोषणा की गई, लेकिन हमें नहीं बताया गया कि ऐसी दुर्घटना हुई है। हमें इसके बारे में तभी पता चला जब हमने अपने फोन चेक किए।
#WATCH | Ahmedabad | "As I was going to board an Indigo flight, I saw thick smoke coming out in the distance. Soon after boarding the aircraft, an announcement for a flight delay was made. Later, we got to know through the media that a flight had crashed." pic.twitter.com/1Ha4Fcp6yD
— ANI (@ANI) June 12, 2025
पूरी तरीके से बंद कर दिया गया एअरपोर्ट
इंडिगो के विमान से पुणे जाने वाले चंद्रकांत पाटिल ने इस दौरान एअरपोर्ट पर अचानक होने वाली हलचल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद ही हवाई अड्डे पर परिचालन बंद कर दिया गया। इस कारण बड़ी संख्या में यात्री एअरपोर्ट पर फंस गए। जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश
जानकारी दें कि गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 204 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
विमान में सवार यात्रियों में 242 यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी दुखद मौत हो गई है।
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी बताई पूरी बात
इस घटना को लेकर एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने सबसे पहले एक आवाज सुनी। जैसे ही इसको सुनने के बाद वह बाहर और देखा कि चारों ओर धुआं फैला हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही बाहर आए चारों तरफ मलबा फैला हुआ था। (इनपुट एएनआई एवं पीटीआई के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।