Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में विमान हादसा, NYT से लेकर बीबीसी तक..., अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्या कहा?
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 200 से अधिक लोगों की जान चली गई। विमान में 242 लोग सवार थे। यह हादसा दोपहर 1 से 2 बजे के करीब हुआ जब विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। इस विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर रख दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया। इस विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस विमान में क्रू मेंबर्स के साथ के साथ कुल 242 लोग सवार थे।
इस विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर रख दिया है। वैश्विक स्तर के कई बड़ी हस्तियों ने इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। बता दें कि ये हादसा आज दोपहर 1 से 2 बजे के करीब हुआ, जब विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। इस हादसे की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस हादसे को अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी काफी प्रमुखता से कवर कर रहा है।
CNN ने प्रमुखता से किया इस हादसे को कवर
अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12 जून को हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान गई है। इतना बड़ा विमान हादसा कैसे हुआ इसको लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है।
एअरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।
The DAWN: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति जीवित बचा, 200 से अधिक की मौत
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति बच गया, जबकि 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे। यह एक दशक में दुनिया की सबसे भीषण विमानन दुर्घटना है।
NYT: एयर इंडिया विमान दुर्घटना में कम से कम 200 लोगों की मौत
लंदन जाने वाला बोइंग ड्रीमलाइनर विमान भारत के अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 242 लोग सवार थे। यह स्पष्ट नहीं है कि कोई बचा है या नहीं। पीड़ितों में मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
The Washington Post: 240 से अधिक लोगों को लेकर लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त
242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक यात्री विमान गुरुवार को अहमदाबाद शहर में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक बसे हुए इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारत के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फ्लाइट 171 की दुर्घटना में "कई लोग" मारे गए, जबकि शहर के पुलिस आयुक्त ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि विमान में कोई भी जीवित नहीं बचा और निवासियों की भी मौत हो सकती है। अंतिम संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। तस्वीरों में सुलगता हुआ मलबा दिखाई दे रहा है जो घनी आबादी वाले इलाके में बिखरा हुआ लग रहा है।
BBC: भारत के अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद 242 लोगों को लेकर लंदन गैटविक जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस हादसे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि विमान दुर्घटना भयानक थी। मैंने उन्हें पहले ही बता दिया था कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं। यह एक बड़ा देश है, एक मजबूत देश है, वे इसे संभाल लेंगे मुझे यकीन है। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। लेकिन यह एक भयानक दुर्घटना थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।