विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: 'आंख खोली तो चारों ओर लाशें थीं', विमान हादसे में बाल-बाल बचा 'विश्वास', सुनाई दिल को झकझोर देने वाली आपबीती

Published: Thu, 12 Jun 2025 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jun 2025 10:56 PM (IST)

Ahmedabad Air India Plane Crash गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 242 यात्री सवार ...और पढ़ें

Ahmedabad Air India Plane Crash: विमान हादसे में रमेश विश्वस कुमार नामक यात्री की बच गई जान।
Ahmedabad Air India Plane Crash: विमान हादसे में रमेश विश्वस कुमार नामक यात्री की बच गई जान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) हो गया। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्लेन में 242 पसैंजर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में एक पैसेंजर की जान बच गई है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार (Ramesh Viswas Kumar) बताया जा रहा है।

'मैं खड़ा हुआ और दौड़ने लगा'

उन्होंने बताया कि जब आंख खुली, तो चारों ओर लाशें ही लाशें थीं। मैं डर गया। इसके बाद मैं खड़ा हुआ और बस दौड़ने लगा।

उन्होंने आगे कहा कि टेकऑफ के करीब 30 सेकंड बाद जोरदार आवाज आई और फिर विमान ज़मीन से टकरा गया। सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला। बहुत तेज आवाज थी। मैं बच गया यह किसी कारिशमे से कम नहीं है। रमेश के सीने, आंखों और पैरों में गंभीर चोटें हैं।

फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार बताया जा रहा है। वे 11A सीट पर सफर कर रहे थे। यह जंकारी अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने दी है।

बता दें कि इस विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक भी सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी निधन हो गई।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, परिवार से मिलने जा रहे थे लंदन