विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, परिवार से मिलने जा रहे थे लंदन

Published: Thu, 12 Jun 2025 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jun 2025 06:58 PM (IST)

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली से मिली खबर के अनुसार अहमदाबाद में हुए एक विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

Ahemdabad Plane Crash: विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन।(फाइल फोटो)
Ahemdabad Plane Crash: विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार को क्रैश (Ahmedabad plane crash) हुआ। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया। विमान में सवार सभी 204 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, वो अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे।

इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के अलावा कार्गो मोटर्स के मुखिया प्रमुख नंदा और लुबी के निदेशक सुभाष अमीन भी मौजूद थे। वो पैसेंजर लिस्ट में पैसेंजर नंबर 12 थे। विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज ने बताया कि रूपाणी लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। उनकी बेटी लंदन में रहती हैं।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान 

जागरण नेशनल ब्यूरो ने जानकारी दी कि विजय रुपाणी उन 242 लोगों में शामिल थे, जो अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वो अपने बेटे से मिलने लंदन जा रहे थे। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई, सात पुर्तगाली सवार थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

विमान टेकऑफ के महज कुछ मिनट बाद अनियंत्रित होकर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हॉस्टल की दीवार चीरकर आर-पार हो गया।

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash LIVE: विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत, RAF और CRPF के 150 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे