Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के नए नौसेना प्रमुख बने एडमिरल दिनेश कुमार, शत्रुओं से निपटने के लिए नौसेना को दिया खास संदेश

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 30 Apr 2024 11:45 PM (IST)

    एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (Admiral Dinesh Kumar) ने नौसेना के 26 वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को कहा कि नौसेना को समुद्र में संभावित शत्रुओं से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा। एडमिरल त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा पिछले कुछ सालों में हमारी नौसेना युद्ध के लिए तैयार एकजुट विश्वसनीय और भविष्य के लिहाज से तत्पर बल के रूप में विकसित हुई है।

    Hero Image
    देश के नए नौसेना प्रमुख बने एडमिरल दिनेश कुमार (Image: ANI)

    पीटीआई, नई दिल्ली। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नौसेना के 26वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को कहा कि नौसेना को समुद्र में संभावित शत्रुओं से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा। संचार और इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल त्रिपाठी ने आर हरि कुमार के सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी संभाली है। सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र, एडमिरल त्रिपाठी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिरल त्रिपाठी ने ऐसे समय में नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है जब लाल सागर और अदन की खाड़ी समेत अनेक रणनीतिक जलमार्गों पर सुरक्षा चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिनमें क्षेत्र में हाउती उग्रवादियों द्वारा विभिन्न कारोबारी जहाजों को निशाना बनाया जाना शामिल है।

    समुद्र से युद्ध जीतने के लिए तैयार रहना होगा 

    एडमिरल त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा पिछले कुछ सालों में हमारी नौसेना युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य के लिहाज से तत्पर बल के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने कहा समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय नौसेना को संभावित शत्रुओं से निपटने के लिए हर समय परिचालन ²ष्टि से तैयार रहना होगा और यदि कहा जाए तो समुद्र में तथा समुद्र से युद्ध जीतने के लिए तैयार रहना होगा।

    भारतीय नौसेना के चल रहे प्रयासों को भी मजबूत करूंगा

    नए नौसेना प्रमुख ने कहा कि एडमिरल त्रिपाठी ने कहा मेरा एकमात्र ध्यान और प्रयास इस दिशा में होगा। नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि आत्म-निर्भरता बढ़ाने के लिए नौसेना के जारी प्रयासों को बढ़ाने पर वह प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा मैं आत्म-निर्भरता की दिशा में, नई प्रौद्योगिकियों को पेश करने में और विकसित भारत के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों की दिशा में राष्ट्रीय विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ बनने में भारतीय नौसेना के चल रहे प्रयासों को भी मजबूत करूंगा।

    मानव संसाधन से संबंधित मुद्दों पर भी होगा ध्यान

    एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि वह बल के मानव संसाधन से संबंधित मुद्दों पर भी ध्यान देंगे। उन्होंने नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें रायसीना हिल्स के साउथ ब्लाक परिसर में गार्ड आफ आनर दिया गया। एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख के रूप में प्रभार संभालने से पहले अपनी मां रजनी त्रिपाठी का आशीर्वाद लिया। सन् 1964 में हुआ था जन्मएडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। दिनेश कुमार त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। 1 जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

    आइएनएस विनाश की संभाल चुके हैं कमान

    संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 39 वर्ष का लंबा करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट आफिसर कमां¨डग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आइएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट आफिसर कमां¨डग रह चुके हैं। वहीं, वह भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें:  Prajwal Revanna: 'कांग्रेस सरकार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?' कर्नाटक में यौन शोषण मामले में अमित शाह ने पूछा सवाल

    यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna Case: 'आरोपियों के खिलाफ कड़े कानून करेंगे लागू', रेवन्ना मामले पर बीजेपी ने JDS पर किया प्रहार

    comedy show banner
    comedy show banner