Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjay Singh: सांसद संजय सिंह ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानिए पूरा मामला

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 09:47 PM (IST)

    दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में संजय सिंह ने शराबी नीति मामले में ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    याचिका में संजय सिंह ने शराबी नीति मामले में ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। ईडी ने इस साल चार अक्टूबर को सिंह को उनके दिल्ली आवास पर ईडी अधिकारियों द्वारा एक दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं, शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ा दी है।

    'पर्याप्त इलाज के हकदार हैं संजय सिंह'

    सिंह ने एक आवेदन दायर कर जेल अधिकारियों को पर्याप्त चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने और उन्हें अपने निजी चिकित्सक से नियमित उपचार जारी रखने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की थी। दलीलों पर गौर करते हुए अदालत ने कहा कि संजय सिंह पर्याप्त इलाज के हकदार हैं, जो जेल से संभव नहीं हो सकता इसलिए उन्हें अपने नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अनुमति दी जाए।

    यह भी पढ़ें: 'सत्ता के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा'- पत्रकारों से बोले संजय सिंह; 10 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

    अदालत ने कहा कि इलाज के लिए सिंह की अनुमति याचिका को अस्वीकार करने का कोई कारण नजर नहीं आता। कोर्ट ने निर्देश दिया कि नेत्र केंद्रों के मरीजों को किसी भी अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए आरोपित के किसी भी समर्थक को उसके करीब नहीं जाने दिया जाए।

    यह भी पढ़ें: संजय सिंह के जेल जाने के बाद AAP ने यूपी में उठाया बड़ा कदम, इनको सौंपी जिम्मेदारी

    दो चेक पर हस्ताक्षर कर सकते हैं संजय सिंह

    अदालत ने संजय सिंह को पारिवारिक खर्चों को पूरा करने के उद्देश्य से दो चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी और उन्हें धन हस्तांतरण जारी करने के संबंध में दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को संबोधित दो पत्रों पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी।