Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aam Aadmi Party: संजय सिंह के जेल जाने के बाद AAP ने यूपी में उठाया बड़ा कदम, इनको सौंपी जिम्मेदारी

    By Anand MishraEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 06:31 PM (IST)

    Aam Aadmi Party News- आम आदमी पार्टी (आप) का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को बनाया गया है। वहीं दिनेश पटेल को भी दोबारा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डाॅ. संदीप पाठक की ओर से इन दोनों को फिर से अध्यक्ष व महासचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने का पत्र जारी कर दिया गया है।

    Hero Image
    सभाजीत सिंह दोबारा बनाए गए आप के प्रदेश अध्यक्ष

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) का दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को बनाया गया है। वहीं दिनेश पटेल को भी दोबारा प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डाॅ. संदीप पाठक की ओर से इन दोनों को फिर से अध्यक्ष व महासचिव की जिम्मेदारी सौंपे जाने का पत्र जारी कर दिया गया है। दोनों की ही नियुक्ति छह महीने के लिए की गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के जेल जाने के कारण यूपी में संगठन को संभालने की बड़ी चुनौती है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना होगा। ऐसे में करीब पौने दो साल बाद पार्टी ने छह महीने के लिए ही सही प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव नियुक्त कर दिया है। 

    वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठन को भंग कर दिया गया था। वहीं इससे पहले वर्ष 2019 में संगठन चुनाव जीतकर सभाजीत सिंह पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष और दिनेश पटेल पहले महासचिव बने थे। 

    ऐसे में दोनों को संगठन संभालने का अनुभव भी है। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने फिर से इन दोनों पर दांव लगाया है। संजय सिंह द्वारा सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलनों को अब यह पूरा करेंगे। अयोध्या के रहने वाले सभाजीत सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं।

    यह भी पढ़ें: Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड धारकों का स्वास्थ्य केंद्रों पर कराया जाए उचित इलाज, डीएम ने दिए आदेश