विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉकपिट में एयरहोस्टेस बैठाने वाले पायलट का लाइसेंस सस्पेंड

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 30 Apr 2016 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 07:37 PM (IST)

डीजीसीए ने स्पाइसजेज के बर्खास्त पायलट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। उसके ऊपर एयर होस्टेस को अपने कॉकपिट में बिठाने का आरोप है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र : विमान के कॉकपिट में एयरहोस्टेस वैठाने वाले स्पाइसजेट के बर्खास्त पायलट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अब उसका लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है। उड्डयन नियामक ने एयरहोस्टेस को भी कॉकपिट में बैठने के कारण निलंबित कर दिया है। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- स्पाइसजेट ने यौन उत्पीड़न के आरोपी पायलट को हटाया

पायलट पर आरोप है कि उसने बैंकाक-कोलकाता उड़ान के दौरान खुद को एयरहोस्टेस के साथ कॉकपिट में बंद कर लिया। इतना ही नहीं उसने इस दौरान सहायक पायलट को कॉकपिट के बाहर बैठने के लिए मजबूर किया। मुख्य एयरहोस्टेस की शिकायत के बाद स्पाइसजेट ने उक्त पायलट को नौकरी से निकाल दिया। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 'जांच होने तक हमने पायलट का फ्लाइंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एयरहोस्टेस को भी निलंबित किया गया है। इस बारे में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। डीजीसीए के नियमों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पायलट को छोड़ कर किसी और कॉकपिट में घुसने की इजाजत नहीं है।