Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती में 3 वर्ष की छूट को लेकर युवाओं की डिमांड तेज, पढ़ें अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 07:38 AM (IST)

    UP Police Constable Recruitment 2023 UPPRPB की ओर से जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हरी झंडी दी जा चुकी है। लेकिन इसी बीच भर्ती के लिए ओवर एज हो चुके युवा ऊपरी उम्र में छूट को लेकर डिमांड कर रहे हैं और आयु में 3 वर्ष की छूट सरकार से मांग रहे हैं।

    Hero Image
    UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट की डिमांड।

    UP Police Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से राज्यभर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली जाने की घोषणा की जा चुकी है। यह भर्ती कुल 52699 पदों पर निकाली जाएगी जिसके लिए UPPRPB की ओर से नोटिफिकेशन 15 जुलाई 2023 तक जारी किया जा सकता है। भर्ती की घोषणा के साथ ही लाखों ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु 23 वर्ष पूरी हो चुकी है वे उत्तर प्रदेश सरकार से डिमांड कर रहे हैं कि कोविड-19 के वजह से भर्ती में हुई देरी के कारण ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UP Police Application: खत्म होने वाला है यूपी पुलिस 52 हजार सिपाही भर्ती आवेदन का इंतजार, अधिसूचना इस तारीख तक

    यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए होनी चाहिए ये योग्यता, पढ़ें डिटेल

    UP Police Constable Recruitment: क्या है आयु सीमा

    यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में भाग लेने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित है वहीं महिलाओं के लिए 26 वर्ष ऊपरी आयु तय है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊपरी उम्र सीमा 28 साल और महिला कैटेगरी के लिए 31 साल निर्धारित है। अब इसी में उम्मीदवार ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने की डिमांड कर रहे हैं।

    उम्मीदवारों का तर्क है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की अंतिम भर्ती वर्ष 2018 में हुई थी। अगली भर्ती वर्ष 2020-21 में की जानी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते यह संभव नहीं हो सका। ऐसे में भर्ती लेट होने के चलते ऐसे लाखों उम्मीदवार इस भर्ती में भाग से वंचित हो जायेंगे जिनकी ओवरएज हो गयी है। ऐसे अभ्यर्थी कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर युवाओं की बाद सुनकर उसपर अमल करने के लिए कहा है।

    आपको बता दें कि यह भर्ती कुल 52699 पदों पर होनी है जिसमें से कांस्टेबल के 41811 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा पीएससी के 8540 पद, फायरमैन के 1007 एवं विशेष सुरक्षा बल के 1341 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा चयन, जानें सिलेक्शन प्रॉसेस