Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Police Application: खत्म होने वाला है यूपी पुलिस 52 हजार सिपाही भर्ती आवेदन का इंतजार, अधिसूचना इस तारीख तक

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 06:03 AM (IST)

    UP Police Constable Application 2023 यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के अंतर्गत पूर्व घोषित 37 हजार नहीं बल्कि अब 52699 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए अधिसूचना 15 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी। मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से कम और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    Hero Image
    UP Police Constable Application 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना UPPRPB की वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर जारी होगी।

    UP Police Constable Application 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य पुलिस में सिपाही रैंक के 52 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती को लेकर यूपी सरकार के मिशन रोजगार आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से कुछ अपडेट हाल ही में जारी किए गए हैं। इन्हीं में से एक अपडेट के मुताबिक यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के अंतर्गत पूर्व घोषित 37 हजार नहीं बल्कि अब 52,699 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही, इस भर्ती के लिए अधिसूचना, आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, 15 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी। ऐसे में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल अप्लीकेशन 2023 प्रॉसेस शुरू होने का लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - UP Police Vacancy 2023 Date: बड़ी खबर! यूपी पुलिस सिपाही भर्ती अधिसूचना 15 जुलाई तक, 52 हजार Constable पद

    UP Police Constable Application 2023: कौन कर पाएगा आवेदन?

    यूपी पुलिस 52 हजार सिपाही भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों की जानकारी UPPRPB द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। हालांकि, पिछली भर्तियों के मुताबिक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से कम और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष होगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित शारीरिक मापदंडों को भी पूरा करना होगा।

    यह भी पढ़ें - UP Police Bharti के लिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें क्या रहेगी शैक्षिक योग्यता एवं शारीरिक मापदंड

    UP Police Constable Application 2023: अधिकतम आयु सीमा में छूट की मांग

    दूसरी तरफ, यूपी पुलिस में 2018 के बाद से अब तक नई भर्ती नहीं आने और इस बीच कोविड के चलते भी नई भर्ती न आने के कारण राज्य के कई उम्मीदवार ओवरएज की होने की शिकायत कर रहे हैं। ये उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा 2-3 वर्ष की छूट देने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से इस सम्बन्ध में फैसला लेने की गुहार लगा रहे हैं। बता दें कि राजस्थान और पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य पुलिस भर्ती कोविड के चलते 2 या 3 वर्ष की छूट की घोषणा की है और सीआरपीएफ की भी जीडी और ट्रेड्समैन भर्ती में 3 साल की छूट दी गई है।

    यह भी पढ़ें - UP Police Constable Age Relaxation: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती आयु सीमा में कोविड के चलते छूट की मांग