Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए होनी चाहिए ये योग्यता, पढ़ें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 02:11 PM (IST)

    UP Police Constable Bharti 2023 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्द ही 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को इस भर्ती में भाग लेने से पहले योग्यता एवं मापदंड की पूर्ण जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। इस भर्ती में वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ आयु सीमा व शारीरिक योग्यता भी पूर्ण करते हों।

    Hero Image
    UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती योग्यता एवं मापदंड की पूर्ण जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

    UP Police Constable Bharti:: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में जल्द ही 52699 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती का इंतजार प्रदेश के लाखों युवा बेसब्री से कर रहे हैं। इंतजार कर रहे युवाओं को लेकिन यह चेक करना होगा कि भर्ती के लिए क्या योग्यता तय की गयी है। अगर आप भी यूपी पुलिस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा एवं शारीरिक योग्यता की पूर्ण जानकारी चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी है। हम यहां यूपी पुलिस भर्ती से संबंधित योग्यता एवं मापदंड की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करने से पहल निर्धारित योग्यता अवश्य पढ़ लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा चयन, जानें सिलेक्शन प्रॉसेस

    शैक्षिक योग्यता

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे अहम है शैक्षिक योग्यता। अगर उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा अर्थात इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की तभी वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

    आयु सीमा

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य है। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गयी है। जनरल कैटेगरी के तहत आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष, जनरल महिला के लिए 26 वर्ष तय की गयी है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष एवं ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग से आने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 31 वर्ष निर्धारित है।

    यह भी पढ़ें - UP Constable Age Relaxation: कई राज्यों की तरह यूपी पुलिस सिपाही भर्ती आयु सीमा में कोविड के चलते छूट की मांग

    शारीरिक मानदंड

    शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा के अलावा शारीरिक योग्यता होना भी अनिवार्य है तभी वे इस भर्ती के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। इसके अलावा अनुसूचित जाति से आने वाले पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 160 सेंटीमीटर एवं महिला की न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 50 किलोग्राम एवं महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वेट 45 किलोग्राम होना आवश्यक है। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के सीने की माप 79 सेंटीमीटर एवं फुलाव के साथ 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के सीने की माप 77 सेंटीमीटर एवं फुलाव के साथ 82 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 

    यह भी पढ़ें- UP Police Bharti के लिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें क्या रहेगी शैक्षिक योग्यता एवं शारीरिक मापदंड

    चयन प्रक्रिया

    यूपी पुलिस भर्ती में योग्यता एवं मापदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अगले चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) एवं दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा।

    यह भी पढ़ें- UP Police Vacancy 2023 Date: बड़ी खबर! यूपी पुलिस सिपाही भर्ती अधिसूचना 15 जुलाई तक, 52 हजार Constable पद