विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन में स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन 16 सितंबर से

Published: Mon, 02 Sep 2024 12:36 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2024 09:44 AM (IST)

कोंकण रेलवे की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए मैट्रिक से लेकर ...और पढ़ें

Konkan Railway Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
Konkan Railway Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. कोंकण रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान।
  2. 16 सितंबर से शुरू होंगे भर्ती के लिए आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। कोंकण रेलवे की ओर से इंजीनियर, टेक्नीशियन, स्टेशन मास्टर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रॉसेस 16 अगस्त 2024 से स्टार्ट हो जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आवेदन शुरू होने के बाद फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2024 तय की गई है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पदानुसार 10th/ SSLC/ ITI/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पदानुसार योग्यता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Konkan Railway Recruitment 2024 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लेना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

परीक्षा शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए एग्जामिनेशन शुल्क GST शुल्क सहित 850 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल पदों पर पुनः शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 29 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका