विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल पदों पर पुनः शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 29 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका

Published: Sat, 31 Aug 2024 02:23 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2024 02:24 PM (IST)

आईटीबीपी की ओर से कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल के तहत कुल 128 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पुनः शुरू ...और पढ़ें

ITBP Constable Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
ITBP Constable Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. आईटीबीपी कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पुनः प्रारम्भ।
  2. 29 सितंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से कॉन्स्टेबल (ट्रांसपोर्ट/ केनेलमैन) एवं हेड कॉन्स्टेबल (वेटरिनरी) पदों के लिए एप्लीकेशन विंडो पुनः ओपन कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अब 30 अगस्त से 29 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से भरा जा सकता है।

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले 12 अगस्त से शुरू की गई थी। ऐसे में जो अभ्यर्थी पहले इसमें शामिल होने के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में कॉन्स्टेबल एनिमल ट्रांसपोर्ट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th/ मैट्रिक उत्तीर्ण किया हो। हेड कॉन्स्टेबल ड्रेसर वेटरिनरी और कॉन्स्टेबल केनेलमैन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 10वीं उत्तीर्ण करने के साथ आईटीआई/ पैरा वेटरिनरी कोर्स/ वेटरिनरी में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके अतिरिक्त 10 सितंबर 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ITBP Constable Recruitment 2024 Application Form link

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल के कुल 128 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से हेड कॉन्स्टेबल ड्रेसर वेटरिनरी (मेल/ फीमेल) के लिए 9 पद, कॉन्स्टेबल एनिमल ट्रांसपोर्ट (मेल/ फीमेल) के लिए 115 पद और कॉन्स्टेबल केनेलमैन (ओनली मेल) के लिए 4 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- CISF Recruitment 2024: सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई