Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ सीएम ने की 12,489 शिक्षक भर्ती की घोषणा, CGVYAPAM कल से शुरू करेगा आवेदन

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 05 May 2023 09:02 AM (IST)

    Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023 छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने वीरवार 4 मई 2023 को जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य में 12489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के 6285 पद 5277 शिक्षक (Teacher) पद और 432 व्याख्याता (Lecturer) पद शामिल हैं।

    Hero Image
    Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया CGVYAPAM की आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर 6 मई से शुरू होगी।

    Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न स्तरों पर 12 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वीरवार, 4 मई 2023 को जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य में 12,489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के 6,285 पद; 5,277 शिक्षक (Teacher) पद और 432 व्याख्याता (Lecturer) पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी और चयन प्रक्रिया का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CGVYAPAM) द्वारा किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- BARC Recruitment 2023: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कर रहा है 4374 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित

    Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ 12,489 शिक्षक भर्ती के लिए CGVYAPAM कल से शुरू करेगा आवेदन

    इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने राज्य में 12 हजार शिक्षकों की भर्ती की ही न सिर्फ घोषणा की बल्कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्यता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सीजीव्यापम द्वारा शनिवार, 6 मई 2023 से शुरू की जाएगी। ऐसे में आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर 6 मई को एक्टिव होने वाले लिंक से विस्तृत भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकेंगे और साथ ही सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

    CGVYAPAM छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना व आवेदन लिंक

    यह भी पढ़ें - NTA Visva Bharati Recruitment 2023: विश्व भारती में 709 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

    छत्तीसगढ़ सीएम ने राज्य में 12,489 शिक्षक भर्ती की घोषणा के साथ-साथ यह भी जानकारी दी कि कई अन्य भर्तियों के लिए भी विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, जल संसाधन विभाग में 352 उप-अभियंताओं की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाने की भी जानकारी सीएम ने दी।

    यह भी पढ़ें- NCERT Recruitment 2023: अब 347 नॉन-एकेडेमिक पदों की भर्ती निकाली एनसीईआरटी ने, पिछली सभी भर्तियां रद्द

    comedy show banner
    comedy show banner