विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSSC: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती पदों में बढ़ोत्तरी, अब 24492 पदों पर होंगी नियुक्तियां, इस डेट तक आवेदन का मौका

Published: Sun, 28 Dec 2025 10:36 AM (IST)

बीएसएससी की ओर से 2nd इंटर लेवल भर्ती के पदों में बढ़ोत्तरी के साथ ही आवेदन की डेट भी एक्सटेंड ...और पढ़ें

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025

HighLights

  1. बिहार द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 13 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन का मौका।

  2. कुल 24492 पदों के लिए हो रही है भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर पदों में बढ़ोत्तरी का एलान किया गया है। पहले इस भर्ती के माध्यम से कुल 23175 पदों मर भर्ती होनी थी जिसमें 1317 रिक्त पदों को जोड़ा गया है। जिसके बाद अब इस भर्ती के जरिये कुल 24492 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

अभ्यर्थियों के हित को देखते हुए बीएसएससी की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन तिथि को भी एक्सटेंड किया गया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 13 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन एवं एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं। फॉर्म को पूरा करने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2026 निर्धारित है।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

  1. बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण हो ना आवश्यक है।
  2. इस भर्ती में बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  3. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है -

  • बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025 ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल onlinebssc.com/25interlevela/ पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
BSSC Bihar 2nd Inter Level Recruitment 2025

फॉर्म भरने के साथ एप्लीकेशन फीस जमा करना आवश्यक है। बिना फीस के भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन फीस सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित है जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- BOI Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई