Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के कौन से राज्य किन देशों के क्षेत्रफल के बराबर हैं, यहां से पढ़ें रोचक आंकड़े

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 06:12 PM (IST)

    भारत देश 28 पूर्ण राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों से मिलकर बना है। भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। हमारे देश में मौजूद कई राज्यों का क्षेत्रफल कई बड़े बड़े देशों के क्षेत्रफल के बराबर है। अगर आप भी उन देशों और भारत के राज्यों की की जानकारी चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

    Hero Image
    indian states vs countries: भारत के राज्य और विभिन्न देशों का क्षेत्रफल। (Image-freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारा देश भारत विशाल भू-भाग वाला देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है और भारत के पास पूरी दुनिया का 2 प्रतिशत जमीनी हिस्सा है। हमारा देश 28 पूर्ण राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों से मिलकर बना है। इनमें से कई प्रदेश ऐसे हैं जिनका क्षेत्रफल कई देशों के बराबर है। आज हम ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका क्षेत्रफल भारत के केवल एक राज्य के बराबर है। इसके साथ ही आप यहां से क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के टॉप 5 प्रदेशों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्य और देश

    • उत्तर प्रदेश (240,928 वर्ग किलोमीटर): ब्रिटेन (242,495 वर्ग किलोमीटर)
    • बिहार (94,163 वर्ग किलोमीटर): हंगरी (93 030 वर्ग किलोमीटर)
    • गुजरात (196,024 वर्ग किलोमीटर): सेनेगल (196,712 वर्ग किलोमीटर)
    • हरियाणा (44,212 वर्ग किलोमीटर): डेनमार्क (42,931 वर्ग किलोमीटर)
    • छत्तीसगढ़ (2135,198.5 वर्ग किलोमीटर): ग्रीस (131,957 वर्ग किलोमीटर)
    • जम्मू कश्मीर (222,236 वर्ग किलोमीटर): गुयाना (214,970 वर्ग किलोमीटर)
    • मध्य प्रदेश (308,245 वर्ग किलोमीटर): ओमान (309,500 वर्ग किलोमीटर)
    • ओडिशा (155,707 वर्ग किलोमीटर): बांग्लादेश (147,610 वर्ग किलोमीटर)
    • पंजाब (51,000 वर्ग किलोमीटर): कोस्टा रिका (50,362 वर्ग किलोमीटर)
    • राजस्थान (342,939 वर्ग किलोमीटर): डीआर कांगो (342,000 वर्ग किलोमीटर)

    क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के टॉप 5 राज्य

    भारत में 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं। इनमें से कुछ राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से बहुत बड़े हैं जो कई देशों के क्षेत्रफल से भी ज्यादा हैं। जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। राजस्थान के बाद दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र, चौथे स्थान पर आंध्र प्रदेश एवं पांचवें स्थान पर उत्तर प्रदेश अपना स्थान रखता है।

    यह भी पढ़ें- Indian Army Day 2024: 10वीं के बाद कैसे ज्वाइन करें इंडियन आर्मी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल