Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPTET Result 2022: यूपीटीईटी के नतीजे घोषित, इन स्टेप में करें चेक updeled.gov.in पर, ये रहा डायरेक्ट लिंक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 08 Apr 2022 02:14 PM (IST)

    UPTET Result 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा आज 8 अप्रैल 2022 को परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा कर दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल updeled.gov.in पर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

    Hero Image
    यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 का 18 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का है इंतजार समाप्त।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPTET Result 2022: यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट की घोषणा कुछ ही देर में एग्जाम रेग्युलेट्री अथॉरिटी द्वारा कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपीटीईटी 2021 में 6.6 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इन सफल उम्मीदवारों में से 38 फीसदी यानि 4.43 लाख कैंडीडेट्स को प्राथमिक स्तर के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि 28 फीसदी उम्मीदवारों को उच्च प्राथमिक स्तक के लिए सफल घोषित किया गया है। ऐसे में परीक्षा में सम्मिलित हुए 18 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, updeled.gov.in पर देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों में प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में अध्यापक पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के नतीजों की घोषणा आज, 8 अप्रैल 2022 को की जानी थीै। यूपीटीईटी 2021 आयोजित करने वाले परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज परीक्षा पोर्टल, updeled.gov.in पर की गयी। यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट की आधिकारिक तौर पर घोषणा साथ ही परीक्षा के दोनो पेपरों में सम्मिलित हुए कुल 18 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार आज समाप्त हो गया है। ये परीक्षार्थी अपना यूपीटीईटी 2021 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक

    यह भी पढ़ें - UPTET 2021 Result: यूपीटीईटी के नतीजे घोषित updeled.gov.in, आठ गलत प्रश्नों के लिए उम्मीदवारों को मिलेंगे अंक

    यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 इस समय तक संभव

    इससे पहले, परीक्षा नियामक द्वारा कल यानि वीरवार, 7 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश टीईटी के लिए फाइनल आंसर-की जारी किए गए। इसके साथ ही, नियामक द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, संशोधित उत्तरमाला के अनुसार नतीजों की घोषणा आज की जानी है। हालांकि, नोटिस में यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 को घोषित किए जाने के समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन प्राप्त जानकारी और आंसर-की जारी करने के ट्रेंड को देखें तो नतीजों की घोषणा किसी भी समय की जा सकती है। ऐसे में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें - UPTET 2021 Final Answer Key: जारी हुए यूपीटीईटी के फाइनल आंसर-की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, नतीजे आज

    बता दें कि कोरोना महामारी के चलते दो वर्षों तक लंबित रही यूपीटीईटी परीक्षा के आयोजन को पेपर लीक के मामले के चलते फिर निर्धारित नई तिथि 23 जनवरी 2022 को किया गया था। परीक्षा एक ही तारीख को दो पालियों में आयोजित की गयी थी। इसके बाद 27 जनवरी को अनौपचारिक आंसर-की जारी किए गए थे, जिनके लिए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियो को 1 फरवरी तक आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित उत्तरमाला 7 अप्रैल को जारी की गई और अब यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 8 अप्रैल को की जानी है।

    comedy show banner
    comedy show banner