UPTET 2021 Final Answer Key: जारी हुए यूपीटीईटी के फाइनल आंसर-की, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, नतीजे घोषित
UPTET 2021 Final Answer Key यूपी टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के फाइनल आंसर-की कल 7 अप्रैल 2022 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद नतीजों की घोषणा आज 8 अप्रैल को की जाएगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPTET 2021 Final Answer Key: यूपीटीईटी 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी), 2021 के लिए फाइनल आंसर-की कल यानि 7 अप्रैल 2022 को जारी कर दी है। यूपीटीईटी 2021 फाइनल आंसर-की परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, updeled.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल के लिए यूपीटईटी 2021 फाइनल आंसर-की को वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीटईटी 2021 फाइनल आंसर-की डाउनलोड लिंक
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवारों को लिए यूपीटईटी 2021 फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करने के बाद यूपीटीईटी सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश टीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करना होगा, जो कि फिर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवार सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर सकते हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश टीईटी 2021 के आयोजन के पेपर लीक के मामले के चलते स्थगित कर दिया गया था और फिर परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। इसके बाद, यूपीटीईटी 2021 के प्रोविजिनल आंसर-की 27 जनवरी को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 1 फरवरी तक आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और नतीजों की घोषणा की जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनो की घोषणा राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते पहले नहीं की जा सकी थी।
यूपीटीईटी 2021: नतीजे आज घोषित
अंतिम उत्तर-कुंजी जारी होने के बाद यूपी परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानि 8 अप्रैल 2022 को की जानी थी, जिसकी घोषणा अब कर दी गई है। नतीजों घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नियामक द्वारा सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा, जो कि अधिसूचना के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक अर्जित करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।