RSMSSB ANM GNM Exam Date 2024 Announced: राजस्थान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नर्स एवं कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर (RSMSSB) की ओर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) नर्स (GNM) और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए एग्जाम का आयोजन 3 एवं 4 फरवरी 2024 को करवाया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM), नर्स (GNM) और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) की ओर से इस पदों के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गयी है। एग्जाम डेट की जानकारी आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गयी है। अभ्यर्थी एग्जाम डेट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ से या इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं।
RSMSSB ANM GNM AS Exam Date 2024: इन डेट्स में होगा एग्जाम
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से इन पदों के लिए एग्जाम डेट्स की घोषणा कर दी गयी है। एग्जाम 3 एवं 4 फरवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। पदानुसार एग्जाम डेट्स की जानकारी निम्नलिखित है-
- संविदा नर्स (GNM) भर्ती परीक्षा 2023 एग्जाम डेट: 3 फरवरी 2024
- संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) एग्जाम डेट: 3 फरवरी 2024
- कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2023 एग्जाम डेट: 4 फरवरी 2024
RSMSSB ANM GNM AS Exam Date 2024 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
उम्मीदवारों को बता दें परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जीएनएम पद के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और एएनएम पदों के लिए एग्जाम का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न करवाया जाएगा। इसके अलावा कृषि पर्यवेक्षक पदों के लिए एग्जाम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करवाया जाएगा।
RSMSSB Rajasthan ANM, GNM Recruitment: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जाएंगे। प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से अभ्यर्थी मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।