विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट के 6 हजार पदों पर पुनः शुरू होंगे आवेदन, 19 जनवरी से कर सकेंगे अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 16 Jan 2024 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2024 03:05 PM (IST)

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर (RSMSSB) की ओर से एनिमल अटेंडेंट के करीब 6 हजार पदों पर भर्ती के लिए ...और पढ़ें

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए पुनः शुरू होंगे आवेदन।
  2. 19 जनवरी से 17 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) की ओर से पिछले वर्ष एनिमल अटेंडेंट के 5934 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू हो रही है। ऐसे उम्मीदवार जो पिछली बार किसी कारणवश इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं कर सके थे उनके पास अब एक और मौका है।

अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म 19 जनवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक पुनः भर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024: क्या है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से सेकेंड्री या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में पढ़ने व लिखने का ज्ञान हो और अभ्यर्थी को राजस्थान राज्य की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

RSMSSB Recruitment 2023: कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी से rsmssb.rajasthan.gov.in या ssb.rajasthan.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन शुल्क जनरल एवं ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये तय किया गया है। एससी/ एसटी/ ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Sports Authority Recruitment 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, 30 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन