विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sports Authority Recruitment 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, 30 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 16 Jan 2024 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2024 02:37 PM (IST)

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में हाई परफॉर्मेंस कोच सीनियर कोच कोच और असिस्टेंट कोच के पदों पर आवेदन शुरू ...और पढ़ें

Sports Authority Recruitment 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।
Sports Authority Recruitment 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।

HighLights

  1. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच के रिक्त पदों पर हो रही भर्ती।
  2. भर्ती में शामिल होने के लिए 30 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में कोच के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन पत्र SAI की ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवार एक बार पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

SAI Recruitment 2024: भर्ती विवरण

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से यह भर्ती कुल 214 रिक्त पदों पर भरने के लिए निकाली गयी इसमें से हाई परफॉर्मेंस कोच के लिए 9 पद, सीनियर कोच के लिए 45 पद, कोच के लिए 43 पद और असिस्टेंट कोच के लिए कुल 117 पद आरक्षित हैं।

SAI Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको APPLY ONLINE JOBS लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक के आगे Click here to Apply Online पर क्लिक करना है।
  • आप आप Register a new user लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें।

    इसके बाद लॉगिन के माध्यम से आवेदन पत्र भरें।

  • अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • SAI Recruitment 2024 Application Form Direct Link

    Sports Authority Recruitment 2024: आयु सीमा

    असिस्टेंट कोच के पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, कोच पद के लिए 43 वर्ष, सीनियर कोच के लिए 45 वर्ष और हाई परफॉर्मेंस कोच के लिए 60 वर्ष तय की गयी है। आयु की गणना 30 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप का मौका, 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन