विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिसशिप का मौका, 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 15 Jan 2024 09:15 PM (IST)

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने ग्रेजुएट डिप्लोमा एवं आईटीआई अप्रेंटिस के 130 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ...और पढ़ें

AAI Recruitment 2024 से जुड़ी पूरी डिटेल यहां से करें प्राप्त।
AAI Recruitment 2024 से जुड़ी पूरी डिटेल यहां से करें प्राप्त।

HighLights

  1. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती।
  2. 31 जनवरी 2024 तक कर सकते हैं आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा एवं आईटीआई अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। एएआई की ओर से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in या apprenticeshipindia.org पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक किया जा सकता है। आवेदन से पहले उम्मीदवार एक बार योग्यता अवश्य चेक कर लें।

AAI Recruitment 2024: भर्ती विवरण

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से यह भर्ती कुल 130 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • ग्रेजुएट (डिग्री) अप्रेंटिस: 30 पद
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: 45 पद
  • आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस: 55 पद

AAI Recruitment 2024 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

AAI Apprentice 2024: क्या है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र/ ट्रेड में ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा/ आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। इसके साथ ही 31 जनवरी 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Apprenticeship 2024: कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर तैयार की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकरी के लिए अभ्यर्थी ऊपर दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Police Constable: झारखंड पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब 22 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल