Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC Result: एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार रेलवे भर्ती बोर्ड कल कर सकता है समाप्त, ऐसे देखें नतीजे

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jan 2022 03:53 PM (IST)

    RRB NTPC CBT 1 Result 2021 बोर्ड द्वारा केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन - 01/2019) के 35 हजार से अधिक ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए सात चरणों में आयोजि ...और पढ़ें

    Hero Image
    RRB NTPC रिजल्ट 2021 देखने के लिए लिंक को सभी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी रिजल्ट 2021 को लेकर बड़ी खबर। आरआरबी द्वारा नॉन-टेक्निकल पापुलर कटेगरी (NTPC) भर्ती के पहले चरण यानि CBT 1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1) के नतीजों की घोषणा कल यानि 15 जनवरी 2022 को की जा सकती है। बोर्ड द्वारा केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन - 01/2019) के माध्यम से विज्ञापित 35 हजार से अधिक ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए सात चरणों में आयोजित की गयी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किये जाने की जानकारी 5 दिसंबर 2021 को नोटिस जारी करते हुए दी गयी थी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, RRB NTPC CBT 1 परिणाम तैयार किया जा रहा है और इसे विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर 15 जनवरी 2022 तक कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां और कैसे देखें RRB NTPC रिजल्ट 2021?

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि RRB NTPC रिजल्ट 2021 देखने के लिए लिंक को सभी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा। लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों को अपना RRB NTPC CBT 2021 रिजल्ट देखने अपने सम्बन्धित रीजन के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद एक्टिव सीईएन - 01/2019 भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले RRB NTPC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट सर्च कर पाएंगे। उम्मीदवारों को RRB NTPC रिजल्ट 2021 का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - रेलवे भर्ती बोर्ड ने घोषित की RRB NTPC परिणाम जारी किए जाने की तारीख, पहले चरण के नतीजे इस दिन होंगे जारी

    विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट की लिस्ट

    1. RRB अहमदाबाद - Www.Rrbahmedabad.Gov.In
    2. RRB अजमेर - Www.Rrbajmer.Gov.In
    3. RRB इलाहाबाद - Www.Rrbald.Gov.In
    4. RRB बैंगलोर - Www.Rrbbnc.Gov.In
    5. RRB भोपाल - Www.Rrbbpl.Nic.In
    6. RRB भुवनेश्वर - Www.Rrbbbs.Gov.In
    7. RRB बिलासपुर - Www.Rrbbilaspur.Gov.In
    8. RRB चंडीगढ़ - Www.Rrbcdg.Gov.In
    9. RRB चेन्नई - Www.Rrbchennai.Gov.In
    10. RRB गोरखपुर - Www.Rrbgkp.Gov.In
    11. RRB गुवाहाटी - Www.Rrbguwahati.Gov.In
    12. RRB जम्मू एवं श्रीनगर - Www.Rrbjammu.Nic.In
    13. RRB कोलकाता - Www.Rrbkolkata.Gov.In
    14. RRB मालदा - Www.Rrbmalda.Gov.In
    15. RRB मुंबई - Www.Rrbmumbai.Gov.In
    16. RRB मुजफ्फरनजर - Www.Rrbmuzaffarpur.Gov.In
    17. RRB पटना - Www.Rrbpatna.Gov.In
    18. RRB रांची - Www.Rrbranchi.Gov.In
    19. RRB सिकंदराबाद - Www.Rrbsecunderabad.Nic.In/
    20. RRB सिलीगुड़ी - Www.Rrbsiliguri.Org
    21. RRB तिरूवनंतपुरम - Www.Rrbthiruvananthapuram.Gov.In

    RRB NTPC CBT 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक

    आरआरबी ने RRB NTPC CBT 1 रिजल्ट 2021 की घोषणा की तारीख के साथ ही साथ चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 (सीबीटी 2) के आयोजन की तिथियां भी घोषित की थी। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2021 को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Year End 2021: उम्मीदवारों को मिला सोशल मीडिया का सहारा, ‘हाई ट्रेंड’ के बाद RRB ग्रुप डी परीक्षा और NTPC नतीजों की तारीख घोषित