Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year End 2021: उम्मीदवारों को मिला सोशल मीडिया का सहारा, ‘हाई ट्रेंड’ के बाद RRB ग्रुप डी परीक्षा और NTPC नतीजों की तारीख घोषित

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 15 Dec 2021 11:26 AM (IST)

    Year End 2021 आरआरबी ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1 - CEN RRC-01/2019) और अकेले दो आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC - CEN 01/2019) के लिए ही एक करोड़ से अधिक उम्मीद ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोशल मीडिया ट्रेंड के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने आखिरकार दिसंबर 2021 में जाकर अपडेट जारी किए।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने वर्ष 2019 की शुरूआत में फरवरी और मार्च में रेलवे में ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी (लेवल 1) के कुल एक लाख से पदों पर भर्ती के लिए चार अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की थी। ये चार भर्ती अधिसूचनाएं नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी), मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कटेगी (एमआई), पैरामेडिकल और ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) हैं। इन भर्ती अधिसूचनाओं के सापेक्ष रेलवे भर्ती बोर्ड के विभिन्न जोन के माध्यम से देश भर के एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इनमें से आरआरबी ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1 - CEN RRC-01/2019) और अकेले दो आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC - CEN 01/2019) के लिए ही एक करोड़ से अधिक उम्मीदवार क्रमश: परीक्षा तारीख और रिजल्ट घोषित करने के लिए परेशान रहे और सोशल मीडिया पर इनके द्वारा अपडेट जारी करने की मांग के 'हाई ट्रेंड' करने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने आखिरकार दिसंबर 2021 में जाकर अपडेट जारी किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरआरबी ग्रुप डी अप्लीकेशन करेक्शन आज से, परीक्षा 23 फरवरी से

    रेलवे में समूह घ (लेवल 1) के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों ने डेढ़ वर्षों से अधिक समय बीत जाते जाने और सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट जारी करने की मांग के बाद आखिरकार रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 दिसंबर 2021 को नोटिस जारी करते हुए घोषणा की कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिसकी शुरूआत 23 फरवरी 2022 से होगी। इसके साथ ही, बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन किए 4.85 उम्मीदवारों के गलत फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड के चलते कैंसिल किए गए अप्लीकेशन को ठीक करने का एक और मौका देने की घोषणा की। इस क्रम में आरआरबी द्वारा आरआरसी लेवल 1 अप्लीकेशन करेक्शन के लिए विंडो आज, 15 दिसंबर से ओपेन की गयी है, जो कि 26 दिसंबर 2021 तक ओपेन रहेगी। अप्लीकेशन करेक्शन प्रॉसेस पूरी होने के बाद वर्ष 2022 की शुरूआत में उम्मीद की जा रही है है रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा तारीखों की घोषणा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- RRB Group D: ओपेन हुई रेलवे ग्रुप डी अप्लीकेशन करेक्शन विंडो, 4.85 लाख उम्मीदवारों के लिए अंतिम मौका

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट की घोषणा 15 जनवरी 2022 तक

    ग्रुप डी भर्ती के अपडेट को लेकर सोशल मीडिया पर दर्ज कराए भारी संख्या में विरोध की तरह ही आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तारीख घोषित किए जाने की मांग लाखों उम्मीदवारों द्वारा पिछले वर्ष भी सोशल मीडिया के माध्यम से की गयी थी। जिसके बाद, आरआरबी ने ग्रुप सी के 35 हजार से अधिक पदों के लिए एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के पहले चरण सीबीटी 1 की तारीखों घोषणा की थी। इस क्रम में, बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2021 तक सात चरणों में किया गया। परीक्षा के आयोजन के बाद उम्मीदवार एक बार फिर से नतीजों की घोषणा जल्द करने की मांग करते हुए सोशल मीडिया के जरिए विरोध दर्ज करा रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप डी परीक्षा तारीख के साथ-साथ एनटीपीसी रिजल्ट तारीख की मांग को लेकर 'हाई ट्रेंड' को देखते हुए, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आखिरकार 5 दिसंबर 2021 को आधिकारिक सूचना जारी की गयी, जिसके अनुसार एनटीपीसी सीबीटी 1 के नतीजों की घोषणा 15 जनवरी 2022 तक कर की जानी है। इसके साथ ही, बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 (सीबीटी 2) के आयोजन की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2021 को किया जाएगा, जो कि महामारी की तत्कालीन परिस्थितियों के अधीन होगा।

    यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती बोर्ड ने घोषित की RRB NTPC परिणाम जारी किए जाने की तारीख, पहले चरण के नतीजे इस दिन होंगे जारी