RPSC Assistant Professor Result 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RPSC Assistant Professor Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी।
कुल 329 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 329 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
ऐसे डाउनलोड करें असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट
आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- असिस्टेंट प्रोफेसर का रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'RPSC Assistant Professor Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 03 और 04 जुलाई, 2025 को किया गया था। इसके बाद आयोग की ओर से 23 सितंबर, 2025 को आंसर-की जारी की गई थी। परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न भी पूछे गए थे। साथ ही परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की गई थी।
बता दें, इस परीक्षा के जरिये कुल 329 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए है। उन उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 15 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
