विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan Patwari Final Result 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Wed, 31 Dec 2025 04:43 PM (IST)

राजस्थान की ओर से पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Patwari Final Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

Rajasthan Patwari Final Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. राजस्थान पटवारी परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. 17 अगस्त हो आयोजित हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) की ओर से पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। राजस्थान पटवारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। फाइनल रिज्लट के मुताबिक टीएसी के लिए कुल 462 उम्मीदवार और नॉन टीएसपी के लिए कुल 2858 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नबंर और अपने अभिभावक के नाम की जांच कर सकते हैं।

patwari

 

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट

आरएसएसबी की ओर से पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • पटवारी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद 'Rajasthan Patwari Final Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में रिजल्ट देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से पटवारी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2025 को किया गया था। इसके साथ बोर्ड की ओर से 03 दिसंबर को पटवारी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। जो उम्मीदवार पटवारी की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट में अपने नाम के साथ-साथ रोल नबंर और अपने अभिभाव केनाम की जांच कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: BSEB Sakshamta Pariksha 2026: बिहार सक्षमता परीक्षा फेज-5 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इन स्टेप्स से करें अप्लाई