Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Board 5th Result: कभी भी जारी हो सकते हैं पंजाब बोर्ड पांचवीं कक्षा के नतीजे, pseb.ac.in पर कर पाएंगे चेक

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 10:41 AM (IST)

    पीएसईबी पांचवीं कक्षा रिजल्ट (PSEB Class 5th Result 2025) की जांच आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर की जा सकती है। हालांकि ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राओं को संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा। स्टूडेंट्स स्कूलों से ही इसे प्राप्त कर सकते हैं। 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च 2025 के बीच की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    Punjab Board 5th Result: pseb.ac.in पर एक्टिव होगा पंजाब बोर्ड पांचवीं कक्षा के नतीजे का लिंक

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड पांचवीं कक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। आठवीं कक्षा के नतीजे जारी होने के बाद, अब संभावना है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) अब जल्द ही पांचवीं कक्षा के भी नतीजे जारी कर सकता है। इसलिए परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल  pseb.ac.in पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके।बता दें कि पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 13 मार्च तक कराई गई थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB Punjab Board Class 5th Results 2025: पिछले सालों में ऐसा रहा है पंजाब बोर्ड पांचवीं कक्षा का पास प्रतिशत

    साल 2024- 99.8 %

    साल 2023- 99.69 %

    साल 2022- 99.62%

    साल 2021- 99. 76%

    PSEB Class 5h Result 2025: पिछले साल ऐसा रहा है पंजाब बोर्ड पांचवीं कक्षा का रिजल्ट

    साल 2024 पंजाब बोर्ड पांचवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 99.8% सफल रहे हैं। परीक्षा में कुल 3,06,438 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें, 1,44,653 लड़कियां और 1,61,767 लड़के शामिल हुए थे। पिछले साल नतीजों का एलान 01 अप्रैल, 2024 को किया गया था। 

    PSEB Punjab Board Class 5th Results 2025: पंजाब बोर्ड पांचवीं क्लास रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    पीएसईबी कक्षा 5वीं परिणाम 2025 की जांच करने के लिए, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सबसे पहले परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, ‘परिणाम’ टैब पर जाएं। यहां, पंजाब बोर्ड कक्षा 5 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    PSEB Class 8th Result 2025: 04 अप्रैल को जारी हुए पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के नतीजे 

    पंजाब बोर्ड  आठवीं कक्षा के नतीजे बीते दिन यानी कि 04 अप्रैल, 2025 को जारी किए गए हैं। यह रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है। 8वीं कक्षा में पुनीत वर्मा ने पहली रैंक हासिल की है। इस परीक्षा में नवजोत कौर ने दूसरी पोजिशन हासिल की है। ज्यादा जानकारी के लिए परीक्षार्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: PSEB 8th Result 2025: घोषित हुए पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के नतीजे, pseb.ac.in पर कर सकेंगे चेक