PSEB 8th Result 2025: घोषित हुए पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा के नतीजे, pseb.ac.in पर कर सकेंगे चेक
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पिछले साल 30 अप्रैल 2024 को आठवीं कक्षा का परिणाम 2024 घोषित किया था। वहीं बोर्ड ने साल 2023 में 29 अप्रैल को और साल 2022 में 7 मई को PSEB 8वीं परिणाम 2023 2022 की घोषणा की थी। इस वर्ष रिजल्ट की घोषणा आज कर दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकत हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा का परिणाम आज, 04 अप्रैल, 2025 को घोषित कर दिया गया है। नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर रिजल्ट चेक कर लें। परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं को जरूरी डिटेल्स, जैसे- रोल नंबर सहित अन्य जानकारी सबमिट करनी होगी। इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। आज नतीजे जारी होने के बाद, कल यानी कि 05 अप्रैल, 2025 को स्कोरकार्ड रिलीज किया जाएगा।
PSEB Class 8th Topper's List 2025: इन स्टूडेंट्स ने हासिल की है टॉप 3 रैंक
रैंक 1: पुनीत वर्मा
रैंक 2: नवजोत कौर
रैंक 3: नवजोत कौर
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 19 फरवरी, 2025 को शुरू हुई थीं। एग्जाम 7 मार्च 2025 तक कंडक्ट कराए गए थे। यह परीक्षा सभी दिनों में एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक आयोजित की गई। वहीं, अब नतीजों का एलान किया जा रहा है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए गए हैं, जिनको फॉलो करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
Punjab Board Class 8th Result 2025: पंजाब बोर्ड आठवीं की रिजल्ट जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
स्टेप 1: पंजाब बोर्ड आठवीं की जांच करने के लिए सबसे पहले परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: अब होमपेज पर ‘PSEB 8वीं कक्षा परिणाम 2025’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां दिए गए फ़ील्ड में अपना PSEB लॉगिन विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4: ‘परिणाम खोजें’ बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका PSEB 8वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6: परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Punjab Class 8th Result 2025: साल 2024 में ऐसा रहा था पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा का परिणाम
पिछले साल पंजाब बोर्ड आठवीं कक्षा की परीक्षा में एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 2,91,917 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 2,86,987 छात्र परीक्षा में पास हुए। इस कक्षा का कुल पास प्रतिशत 98.31% रहा था। इसके तहत, लड़कियों का पास प्रतिशत 98.83% और लड़कों कापास परसेंटेज 97.84% रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।