Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Board 5th Result 2023: पंजाब बोर्ड ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट लिंक किया एक्टिव, ऐसे चेक करें परिणाम

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 11:51 AM (IST)

    Punjab Board 5th Result 2023 पंजाब बोर्ड ने 27 फरवरी से 6 मार्च तक कक्षा 5 की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की थी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था। वहींअब नतीजों का एलान कर दिया गया है।

    Hero Image
    Punjab Board 5th Result 2023: पंजाब बोर्ड ने 5वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

    एजुकेशन डेस्क। Punjab Board 5th Result 2023: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ( Punjab School Education Board, PSEB) ने पांचवी कक्षा के परिणाम का लिंक एक्टिव कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर इससे संबंधित लिंक सक्रिय किया है। वहीं, नतीजे बीते दिन 06 अप्रैल, 2023 को जारी किए थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा में 99.69 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणाम और स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर शाम 5 बजे सक्रिय किया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स दोनों ही पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद नतीजे चेक कर सकेंगे। छात्र-छात्राएं इसका प्रिंटआउट भी लेकर सेव करके रख सकते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    पंजाब बोर्ड ने 27 फरवरी से 6 मार्च तक कक्षा 5 की परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की थी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था। वहीं, अब नतीजों का एलान कर दिया गया है। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके परिणाम देखे जा सकते हैं। 

    Punjab Board 5th Result 2023: पंजाब बोर्ड पांचवी कक्षा के परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स (लिंक जल्द एक्टिव होगा)

    सबसे पहले स्टूडेंट्स या उनके पैरेंट्स पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। अब होमपेज पर 'परिणाम' मेनू पर क्लिक करें। अब, 'पीएसईबी 5 परिणाम 2023' लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर दर्ज करें या छात्र का नाम दर्ज करें। इसे सबमिट करने के लिए 'परिणाम खोजें' बटन पर क्लिक करें।PSEB कक्षा 5 का परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा।  एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

    यह भी पढ़ें: CBSE Board को पछाड़ने में लगे यूपी और बिहार बोर्ड, परीक्षा के बाद अब नतीजे भी पहले

    यह भी पढ़ें: UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, 58 लाख परीक्षार्थी करें चेक

    comedy show banner
    comedy show banner