विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट इस माह में कब होंगे रिलीज, यहां जानें

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 04 Apr 2023 12:28 PM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2023 08:36 AM (IST)

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2023 यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कांपियों की जांच 31 मार्च 2023 को ...और पढ़ें

UP Board Result 2023 kab aayega: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।
UP Board Result 2023 kab aayega: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड दसवीं, बारहवीं परीक्षा के नतीजे जल्द जारी किए जाएंगे। नतीजे आधिकारिक पोर्टल पर रिलीज किए जाएंगे। वहीं, पिछले साल की बात करें तो 12वीं में 85 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं 10वीं में भी रिजल्ट 88 फीसदी से ज्यादा रहा था। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा 5 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। प्रैक्टिकल एग्जाम आज यानी 06 अप्रैल, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, अगर 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो यह हाल-फिलहाल परिणाम जारी होने की संभावना नहीं है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि फिलहाल परिणाम से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं, इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में 10वीं और 12वीं के नतीजे तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़े एक सीनियर ऑफिसर ने बताया है कि कांपियों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभी अन्य काम बाकी है।

उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स में कहा है कि टैबुलेशन और रिजल्ट तैयार करने का काम होता है। इसके बाद सभी नंबरों को कंप्यूटर पर फीड किया जाता है। इस पूरे प्रोसेस को कंप्लीट होने में कम से कम 20 से 25 दिनों का वक्त लग जाता है। अगर इस आधार पर देखा जाए तो परिणाम की घोषणा होने में वक्त लगेगा। यह काम पूरा होने के बाद नतीजों का एलान कर दिया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि इस माह के अंत तक नतीजे जारी हो जाएं। 

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

ये हैं साल 2022 में हाईस्कूल के टॉपर

पहले स्थान पर प्रिंस पटेल थे, जिन्होंने 97.67 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर थीं, जिन्होंने 97.50 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

दूसरे स्थान पर किरन कुशवाहा रहीं थीं, जिन्होंने 97.50 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

तीसरे स्थान पर अनिकेत शर्मा रहे थे, जिन्होंने 97.33 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।

हालांकि, त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना रिलीज नहीं की है। इसलिए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की रिजल्ट डेट से जुड़ी सटीक डेट के लिए स्टूडेंट्स को केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही विजिट करना चाहिए।

इन तिथियों में हुई थीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं 

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुईं थीं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च को समाप्त हुईं थीं, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च को खत्म हुईं थीं। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा के लिए लगभग 58,85,745 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 31,16,487 स्टूडेंट्स ने 10वीं के लिए और 27,69,258 छात्रों ने इंटरमीडिएट के लिए अपना नामांकन कराया था। वहीं, अब 10वीं और 12वीं की कांपियों की जांच पूरी हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2023 Date: फर्जी है 5 अप्रैल की डेट, हाई स्कूल व इंटर के नतीजों पर UPMSP ने जारी किया नोटिस