Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Board को यूपी और बिहार बोर्ड ने दी मात, परीक्षाएं पहले कराने के बाद अब रिजल्ट भी पहले

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 11:23 AM (IST)

    CBSE Board Result 2023 बिहार की तरह यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 2023 भी फरवरी में 16 तारीख से शुरू हुई थीं। वहीं कक्षा 10 के लिए 3 मार्च को और कक्षा 12 के लिए 4 मार्च को समाप्त हुई थी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था।

    Hero Image
    यूपी और बिहार बोर्ड मिलकर सीबीएसई को पछाड़ने में लगे हुए हैं।

    एजुकेशन डेस्क। CBSE Board Result 2023: यूपी और बिहार बोर्ड मिलकर सीबीएसई को पछाड़ने में लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद और बिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं, अब नतीजे भी पहले जारी कर रहे हैं। इसके तहत, बिहार बोर्ड ने तो 10वीं, और 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। वहीं, यूपी बोर्ड भी अब इसी कतार में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड भी इसी माह के अंतिम सप्ताह तक हाईस्कूल और इंटर के नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि, अभी यूपी बोर्ड की ओर से घोषणा होना बाकी है। वहीं, बात करें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तो हाल ही में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं ही समाप्त हुई हैं। अब ऐसे में CBSE बिहार बोर्ड के साथ-साथ यूपी से भी पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board Result 2023: बिहार बोर्ड ने फरवरी में परीक्षाएं और मार्च में जारी किए नतीजे

    बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 1464 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रदेश में 1 मार्च से 14 मार्च के बीच इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था। इसके बाद, बीएसईबी ने 21 मार्च, 2023 को 12वीं के साइंस, काॅमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे। वहीं, बिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजे भी मार्च के अंतिम दिन यानी कि 31 मार्च, 2023 को जारी कर दिए थे।

     UP Board Result 2023: 4 मार्च को यूपीबोर्ड परीक्षाएं खत्म, 31 मार्च को कांपियों की जांच भी हुई पूरी

    बिहार बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 2023 भी फरवरी में 16 तारीख से शुरू हुई थीं। वहीं, कक्षा 10 के लिए 3 मार्च को और कक्षा 12 के लिए 4 मार्च को समाप्त हुई थी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य 18 मार्च, 2023 को शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब-करीब 3 करोड़ कांपियों की जांच के लिए परीक्षकों को 1 अप्रैल, 2023 तक का समय दिया गया था। लेकिन मूल्यांकन कार्य एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। अपडेट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटर की कांपियों की जांच 31 मार्च, 2023 तक जांच लगी गई थीं। इसी आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संभव है कि नतीजों की घोषणा कर दें।

    CBSE Baord Result 2023: सीबीएसई की परीक्षाएं हुईं हैं अभी खत्म

    सीबीएसई बोर्ड की बात करें तो हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। दसवीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को खत्म हुई थीं। वहीं, आज यानी कि 05 अप्रैल, 2023 को कक्षा 12वीं के पेपर भी खत्म हो गए हैं। अब ऐसे में अभी कांपियों की जांच होने में वक्त लगेगा। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड नतीजे जारी करने में समय लेगा।