Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Topper 2023: बिहार के शशांक राज्य में रहे अव्वल, ऑल इंडिया रैंक में पाया 14वां स्थान

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 04:34 PM (IST)

    NEET UG Topper 2023 नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी एनटीए की ओर से जारी कर दी गयी है। बिहार के नवादा जिले के रहने वाले शशांक ने देशभर में 14वीं रैंक हासिल करने के साथ ही बिहार में टॉप पोजीशन हासिल की है।

    Hero Image
    NEET UG Topper 2023 AIR 14th: बिहार के नवादा के रहने वाले शशांक कुमार ने किया राज्य में टॉप।

    NEET UG Topper 2023: नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) यूजी 2023 का रिजल्ट एनटीए की ओर से घोषित कर दिया गया है। इस बार नीट यूजी परीक्षा में मिलनाडु के प्रबंजन जे (AIR 1) और बोरा वरुण चक्रवर्ती ने देश में पहली रैंक हासिल की है। इन्हीं में से एक अपने कठिन परिश्रम के दम पर पटना के शशांक ने बिहार राज्य में टॉप किया है। बिहार में टॉप करने के साथ ही शशांक ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 14th हासिल की है। शशांक ने इस पोजीशन को प्राप्त करके अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने भविष्य में आगे चलकर एक प्रसिद्ध सर्जन के रूप काम करने इच्छा जाहिर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023 AIR 8: कड़ी मेहनत से ओडिशा के स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने हासिल की नीट में 8वीं रैंक

    NEET UG Result 2023: 10वीं एवं 12वीं में भी शशांक ने किया था बेहतर प्रदर्शन

    कहा जाता है कि हुनरमंद का हुनर अपने आप पहले ही दिखने लगता है। ऐसा ही हमें पटना बिहार के छात्र शशांक कुमार के साथ देखने को मिला। नीट यूजी 2023 में देशभर में 14 रैंक एवं बिहार राज्य में टॉप करने वाले शशांक ने इससे पहले 10वीं एवं 12वीं कक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। शशांक ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 99 प्रतिशत अंक हासिल किये थे वहीं 12विन कक्षा में 96.4 फीसदी अंक प्राप्त किया थे।

    NEET UG Topper 2023 AIR 14: सफलता में दिखा संयम का प्रभाव

    नीट यूजी में टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले शशांक कुमार ने बताया कि उन्होंने तैयारी के लिए खुद पर संयम बनाये रखा। उन्होंने कहा कि वे 24 घंटे में सिर्फ एक घंटे ही मोबाइल का यूज करते थे। इसके साथ वे खुद को तरोताजा रखने के लिए योगा भी करते थे। खुद को फ्रेश रखने के लिए वे प्रतिदिन 40 से 45 मिनट तक प्राणायाम भी करते थे।

    NEET UG Topper 2023: माता-पिता और टीचर्स से मिली सफलता

    नीट यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शशांक कुमार दिल्ली के एम्स से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं। शशांक आगे चलकर सर्जन बनना चाहते हैं। शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने टीचर्स को दिया जिन्होंने उन्हें हर मुश्किल स्तिथि में निपटने में मदद की। शशांक नवादा, बिहार के रहने वाले हैं और उनके पिता का नाम उदय कुमार है जो फार्मास्युटिकल कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। शशांक की मां का नाम वंदना कुमारी है जो एक लेक्चरर हैं।

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023: नोएडा के शुभम बंसल ने उत्तर प्रदेश में किया टॉप, 11वीं से ही शुरू कर दी थी तैयारी