Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Topper 2023: नोएडा के शुभम बंसल ने उत्तर प्रदेश में किया टॉप, 11वीं से ही शुरू कर दी थी तैयारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 01:03 PM (IST)

    NEET UG 2023 नीट यूजी रिजल्ट एनटीए की ओर से घोषित कर दिया गया है। इस बार सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी राज्य से उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा में यूपी के शुभम बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल करके उत्तर प्रदेश राज्य में टॉप पोजीशन प्राप्त की है।

    Hero Image
    NEET UG Topper 2023: नोएडा के शुभम बंसल ने नीट यूजी में प्राप्त की 16वीं रैंक।

    NEET UG Topper 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET) यूजी 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही एनटीए की ओर से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है। इसी क्रम में नोएडा के शुभम बंसल ने उत्तर प्रदेश राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुरे देश में AIR 16 प्राप्त करके अपनी पहचान स्थापित की है। शुभम ने नीट 2023 एग्जाम में 720 अंकों में से 715 नंबर प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें इस वर्ष 20.38 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए था, जिसमें से 11.45 लाख अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता प्राप्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023 AIR 1: वरुण चक्रवर्ती की सफलता बताती है छोटे शहरों की अहमियत, ऐसे मिले फुल मार्क्स

    NEET UG Topper 2023 AIR 16: 11वीं से ही शुरू कर दी थी नीट यूजी की तैयारी

    नीट यूजी में उत्तर प्रदेश टॉपर शुभम बंसल ने बताया कि एग्जाम की तैयारी के लिए उन्होंने 11वीं कक्षा से ही तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने स्कूल, कोचिंग और सेल्फ स्टडी को अच्छी तरह से मैनेज किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूल और कोचिंग के बाद सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान दिया और प्रतिदिन 4 घंटे तक सेल्फ स्टडी की।

    NEET UG Topper 2023: एनसीईआरटी की बुक्स को अध्ययन सामग्री में दी जगह

    उत्तर प्रदेश में कुल 1.39 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसमें से शुभम बंसल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभम के अनुसार नीट यूजी का पेपर एनसीईआरटी बुक के आधार पर ही आया था। उन्होंने आगे भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को एनसीईआरटी की बुक्स पढ़ने की सलाह दी है।

    NEET UG Topper 2023: बनना चाहते थे इंजीनियर

    शुभम के माता-पिता पहले से ही मेडिकल क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके पिता का नाम डॉ. राजीव बंसल है जो क्लीनिकल साइकेट्रिस्ट हैं। उनकी माता का नाम प्रीति बंसल है जो एक मनोविज्ञानी के रूप में काम कर रही हैं। मेडिकल परिवार से आने के बाद भी शुभम इंजीनियर बनना चाहते थे। लेकिन कोविड के दौरान मेडिकल क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में ही करियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

    यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2023 AIR 8: कड़ी मेहनत से ओडिशा के स्वयं शक्ति त्रिपाठी ने हासिल की नीट में 8वीं रैंक